नोखा में नशेड़ी बेटे ने पत्थर से कुचलकर ली बाप की जान, चढा पुलिस के हत्थे

अभय पाण्डेय
Advertisements

रोहतास: नोखा पुलिस ने नटवार थाना क्षेत्र के करहंसी गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर अपने पिता रामाकांत सिंह की हत्या का आरोप है। गिरफ्तार युवक का नाम छोटन राम सिंह है। मिली जानकारी के मुताबिक बाप-बेटे में किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे।

रविवार की देर शाम को भी नशे में धुत्त बेटे का अपने पिता से पैसे को लेकर कुछ विवाद हुआ। धिरे-धिरे विवाद बढता चला गया जिसके बाद युवक ने पिता पर एक बड़े पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में वो बुरी तरह घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से रामाकांत की पत्नी उन्हे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गई। प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हे सासाराम रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताते चलें बेटे के व्यवहार से तंग आकर रामाकांत और उनकी पत्नी नोखा बस स्टैंड के समिप स्थित मुन्ना पटेल के मकान में किराए पर रह रहे थे, जहां आकर छोटन अक्शर उनसे लड़ाई-झगड़ा किया करता था। घटना के दिन विवाद ज्यादा बढ़ा और बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

Advertisements

Share This Article
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।
Leave a Comment