Saturday, February 21, 2026

दुखदः JDU सांसद बैद्यनाथ महतो का निधन, 2 हफ्ते से दिल्ली के AIIMS में थे भर्ती

-Advertise with US-

दिल्ली: बिहार के सियासी गलियारे से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से JDU के सांसद वैद्यनाथ महतो का निधन हो गया है। वैद्यनाथ महतो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पिछले 2 हफ्ते से दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए बैद्यनाथ महतो दिल्ली में ही मौजूद थे। इस बीच उनकी तबियत बिगड़ गई। ईलाज के के क्रम में यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत पाई गई। बाद में उन्हें कई तरह की बीमारियों ने जकड़ लिया। इसी महीने 12 तारीख को अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया जहां आज शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

महतो के निधन की ख़बर से जहां प्रदेश के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट सहित पुरे पश्चिम चंपारण जिले लोग स्तब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि बैद्यनाथ प्रसाद महतो अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कायरें में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारियों का भी कुशलतापूर्वक निवर्हन किया था।

बता दें महतो इस बार के नोकसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट से जेडीयू उम्मीदवार थे। उन्हों ने कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदारनाथ पाण्डेय को 3,54,616 वोटों से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे। इससे पहले वे 2009 में भी वाल्मीकिनगर से सांसद निर्वाचित किए गए थो।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow