Friday, March 20, 2026

राम मंदिर पर जारी डाक टिकटों की धूम: अब तक 16 लाख 50 हजार रुपए की 66 हजार टिकटें बिकीं

-Advertise with US-

नई दिल्ली: 5 अगस्त को अयोध्या में हुए राम मंदिर भूमि पूजन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम के जीवन और राम मंदिर के मॉडल पर आधारित एक डाक टिकट जारी किया था। इसकी डिमांड भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बढ़ रही है। लोग इसे सहेजकर रखने के लिए खरीद रहे हैं ताकि वे आने वाली पीढ़ियों को इसे दिखा सकें।

डाक विभाग के पास इसकी 60 हजार प्रतियां उपलब्ध थीं। चार दिनों में अयोध्या शोध संस्थान ने 5 हजार टिकट खरीदे हैं। इसके लिए 12 लाख रुपए डाक विभाग को अदा किए गए। वहीं, 500 टिकट डाक ऑफिस लखनऊ-अयोध्या से खरीदे गए हैं।

एक शीट पर 12 टिकट, एक की कीमत 25 रुपए

पोस्टल सर्विसेज मुख्यालय में लखनऊ क्षेत्र के डायरेक्टर केके यादव ने बताया कि डाक टिकट को लेकर लगातार देश-विदेश से फोन कॉल्स आ रहे हैं। कारपोरेट माई स्टैंप के तहत बने कस्टमाइज्ड डाक टिकटों की कुल अब तक 5500 टिकट की बिक्री हो चुकी है। 5 हजार शीट प्रिंट कराए गए हैं। एक शीट पर कुल 12 डाक टिकट है। एक स्टाम्प की कीमत 25 रुपए है।

Read also: राम मंदिर के लिए बनाया जा रहा अष्टधातु का 2.1 टन का वजनी घंटा, 15 किमी तक सुनाई देगी आ‌वाज

- Advertisement -

कुल मिलाकर एक सीट की कीमत भारतीय डाक विभाग ने तीन सौ रुपए तय की है। डाक टिकट का मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। डिमांड सिर्फ लखनऊ-अयोध्या या देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आ रही है।

Read also: जानिए क्या होता है टाइम कैप्सूल जिसे अयोध्या में रामजन्मभूमि के नीचे रखा जायेगा

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow