Monday, February 23, 2026

गंगोत्री मंदिर में दूसरे प्रदेशों के भी जा सकेंगे तीर्थयात्री

-Advertise with US-

देहरादून: चारधाम देवस्थानम बोर्ड द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए आगाह किए जाने के बाद गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश से बाहर के तीर्थयात्रियों को इस मंदिर में नहीं आने देने का निर्णय वापस ले लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुरोहितों से कहा गया कि मंदिर का प्रबंधन चारधाम देवस्थानम बोर्ड करता है और वे उसके आदेशों का उल्लंघन करके किसी भी तीर्थयात्री को मंदिर में आने से नहीं रोक सकते। अधिकारी ने पुरोहितों से बात करने के बाद यह बात कही।

बोर्ड ने बुधवार को पुराहितों के फैसले को ‘अवज्ञा का कृत्य’ करार देकर उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

बोर्ड चारधारम समेत उत्तराखंड के 51 मंदिरों का प्रबंधन संभालता है। उसने कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित टूरिज़्म को तेजी देने के लिए 24 जुलाई को राज्य के बाहर के तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा की मंजूरी दे दी थी।

- Advertisement -

गौरतलब है कि मंदिर के पुरोहितों ने देश में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर जनसुरक्षा के लिए उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों के वास्ते यात्रा बंद करने का फैसला किया था। उन्होंने पत्र भेजकर जिला प्रशासन को अपने इस फैसले की जानकारी दी थी।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow