Monday, February 16, 2026

AFWWA ने मनाई 62वीं वर्षगांठ, 3 माह में 41,541 टोपी बनाकर निट्टाथॉन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

-Advertise with US-

नई दिल्लीः एयर फोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AFWWA) ने शनिवार को अपनी 62वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर  AFWWA ने  नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क स्थित वायु सेना सभागार में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जूबिन इरानी मुख्य अतिथि थीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर, AFWWA की अध्यक्ष नीता चौधरी उपस्थित थीं।

इस मौके पर, AFWWA द्वारा संचालित ‘निट्टाथॉन’ नामक एक विशेष अभियान की परिणति भी हुई, जिसमें AFWWA की लगभग 3,000 महिला सदस्यों ने तीन महीने में सामूहिक रूप से 41,541 ऊनी टोपियां बुनीं। AFWWA ने महज तीन महीनों में भारी मात्रा में बुनी हुई टोपी बनाने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के एडजुडिकेटर द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई। AFWWA की अध्यक्ष नीता चौधरी ने AFWWA की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर स्मृति जूबिन इरानी ने विभिन्न श्रेणियों में निट्टाथॉन की पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर AFWWA को बधाई देते हुए स्मृति इरानी ने कहा कि निट्टाथॉन में संगिनियों (वायु सैनिकों की पत्नियों) की सटीकता पर आधारित भागीदारी वाकई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि AFWWA द्वारा वंचितों और गरीबों को इसका वितरण उन्हें राहत और ढाढ़स प्रदान करेगा। उन्होंने संगिनियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए AFWWA को एक बुनी हुई ऊनी टोपी देने का वादा भी किया।

नीता चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि AFWWA ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा, “इस प्रयास का उद्देश्य वंचितों की मदद करना है। सभी सदस्यों ने अपना काम किया। मुझे इसका हिस्सा होने और AFWWA पर गर्व है।” उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ध्यान और समर्पण एक साधारण गृहिणी को असाधारण बना सकता है। उन्होंने कहा कि निट्टाथॉन जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ एक समुदाय -संचालित गतिविधि बन गई और इसने बुनाई की पुरानी कला को पुनर्जीवित किया।

- Advertisement -

बुनाई के एक विशेष अभियान ‘निट्टाथॉन’ के अनूठे विचार की परिकल्पना  मुख्य रूप से कठोर सर्दियों के दौरान वंचितों और गरीबों को राहत प्रदान करने और बुनाई की पुरानी कला को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से की गई थी। इस प्रक्रिया में, वायु सेना से जुड़ी महिलाओं को एक उत्पादक कला के कौशल में निपुण किया गया और इस प्रकार उन्हें सही मायने में सशक्त बनाया गया।

ये बुनी हुई टोपियां देश के बेघर और गरीब लोगों को आने वाले सर्दियों के महीनों में उन्हें राहत प्रदान करने के लिए दान की जायेंगी। निट्टाथॉन 15 जुलाई 2022 को पूरे भारत में शुरू हुआ और आज AFWWA  दिवस समारोह के साथ समाप्त हुआ।

- Advertisement -

एयर फोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन भारतीय वायु सेना से जुड़े परिवारों के लिए मुख्य कल्याणकारी संगठन है। इसके सदस्यों, जिन्हें संगिनी के नाम से जाना जाता है, का सशक्तिकरण, बच्चों का समग्र विकास, समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करना आदि इसके कुछ प्राथमिक उद्देश्य हैं। वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों, विशेष बच्चों और अनाथों के लिए इस एसोसिएशन द्वारा दिया गया योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow