एक क्लिक में पढ़िए आज दिन भर की बड़ी ख़बरें, जो बनी हुई हैं सुर्खियां- 8 मई 2020

  1. महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास बरमापुर करमाड रेलखंड पर एक मालगाड़ी से कटकर 15 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के उमरिया एवं शहडोल के रहने वाले थे।

  2. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मारे गए मजदूरों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।

  3.  गुजरात में कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों की मदद के लिए एम्स के निदेशक गुलेरिया अहमदाबाद रवाना हुए।

  4. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में तैनात एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह थाने के बैरक में रह रहा था, 12 अन्य पुलिस कर्मियों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है।

  5. नोएडा में एक निजी अस्पताल की नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके बाद एहतियातन संबंधित अस्पताल को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया। पता चला है कि, यह नर्स जहां रहती है उस इलाके में कई जगह वह गई है। लिहाजा उन स्थानों को भी जिला प्रशासन ने एहतियातन चिह्न्ति कर लिया है। जिला प्रशासन के मुताबिक, “गुरुवार को कोरोना संक्रमितों से संबंधित जो आंकड़े सामने आये हैं, उनमें 5 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। इनमें कुछ लोग ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा और नोएडा सेक्टर 137 स्थित फिलीक्स अस्पताल के हैं।”

  6. मुंबई में SRPF के 15 और जवान हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई में तैनात बल के कुल 27 जवान संक्रमित

  7. CISF के 35 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

  8. पटना में BMP के 5 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

  9. BSF  के 30 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दिल्ली से 6 और त्रिपुरा से 24 शामिल हैं। इन सबका इलाज एस्म, झज्जर और अगरतला में जीबी पंत अस्पताल में चल रहा है। बीएसएफ ने यह जानकारी दी है।

  10. पुणे फायर ब्रिगेड में ड्राइवर के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनके संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

  11. राजस्थान में आज कोरोना के 152 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 3579 हुई।

  12. पंजाब सरकार ने पंजाब स्कूल शिक्षा प्रणाली के तहत कक्षा 5 से 10वीं तक के सभी छात्रों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। दसवीं कक्षा के छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा।

  13. झारखंड के लिए आज राहत की खबर, राज्य में एक भी मरीज नहीं मिला, संक्रमितों की संख्या 132 हुई।

  14. दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के डॉक्टरों के रहने के लिए होटलों में किया गया इंतजाम।

  15. महाराष्ट्र में आज 1089 केस मिलने से 19063 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, एक दिन में 37 लोगों की मौत।

  16. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा और उना में मिले एक-एक कोरोना पॉजिटिव, 10 हुई संक्रमितों की संख्या।

  17. हरियाणा में आज कोरोना के 22 नए केस मिले, राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 647 हुए।

  18. उत्तर प्रदेश में आज कोरोना के 155 नए केस मिले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 3214 हुई।

  19. पीएम मोदी ने इटली के पीएम से फोन पर की बात, कोरोना से हुई मौतों पर जताया दुख।

  20. मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 90 नए केस मिले, 3341 हुई संक्रमितों की संख्या।

  21. भारत से 80 लोगों को लेकर अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को पहुंचा एयर इंडिया का विमान।

  22. पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 130 नए केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 1678 हुई।

  23. औरंगाबाद हादसे पर उद्धव ठाकरे ने दुख जताया, मजदूरों से किया कुछ दिन धैर्य रखने का आग्रह।

  24. ढाका में फंसे 160 कश्मीरी छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विमान स्वदेश लौटा, छात्रों ने जताई खुशी।

  25. महाराष्ट्र में अब तक 18000 पॉजिटिव केस, 3250 लोग ठीक भी हुएः उद्धव ठाकरे।

  26. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि पिछले 2-3 दिनों से अफवाह है कि मुंबई में सेना तैनात की जाएगी। यहां सेना की तैनाती की कोई आवश्यकता नहीं है। मैंने आज तक जो भी किया है वह नागरिकों को सूचित करके किया है। आप सभी अनुशासित रहें, यही पर्याप्त होगा। यहां सेना बुलाने की जरूरत नहीं।

  27. BMC ने बताया कि मुंबई के धारावी में आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 808 हो गई है, 26 की मौत हुई है।

  28. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि मजदूर देश निर्माता हैं, आपके बंधक नहीं हैं। यूपी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। आप मजदूरों की मदद करने के लिए तैयार नहीं हो। आप उनके परिवार को कोई सुरक्षा कवच नहीं दे रहे। अब आप उनके अधिकारों को कुचलने के लिए कानून बना रहे हो। मजदूर देश निर्माता हैं, आपके बंधक नहीं हैं।

  29. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में शराब की बिक्री पर अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क (कोविड सेस) लगाने का निर्णय लिया है।अब देशी शराब पर कोविड सेस के रूप में 5 रुपये प्रति बोतल,भारतीय निर्मित विदेशी शराब पर प्रति बोतल10 रुपये,बीयर पर 5 रुपये प्रति बोतल/कैन चार्ज किया जाएगा

  30. झारखंड सरकार राज्य में मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया है।

  31. पंजाब के लुधियाना से विभिन्न राज्यों के प्रत्येक में लगभग 1200 प्रवासियों को ले जाने वाली 4 ट्रेनें आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से लुधियाना के लिए रवाना हुईं।

  32. तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 6,009 हो गई है, जिनमें 1,605 ठीक/छुट्टी और 40 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,361 है

  33. मद्रास हाईकोर्ट ने शराब की ऑनलाइन बिक्री को दी मंजूरी

  34. ओडिशा में 25 नए कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं

  35. बहरीन के मनामा से कोच्चि के लिए आने वाले 177 यात्री स्पेशल फ्लाइट के जरिए भारत आएंगे।

  36. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि राज्य में आज 600 नए COVID19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

  37. उत्तराखंड के राहत भरी ख़बर है। यहां COVID19 के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 16 हो गई है। मामलों की डबलींग रेट 96 दिन है, COVID19 रोगियों की रिकवरी रेट 74% है। उत्तराखंड में 7 कंस्ट्रक्शन जोन है। यह जानकारी उत्तराखंड मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने दी है।

  38. पंजाब में आज 87 नए COVID19 सकारात्मक मामले सामने आए

  39. बिहार में कोरोना के 6 और मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके साथ राज्य में कुल केस बढ़कर 569 हो गए हैं।

  40. दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में 10 और कस्तूरबा अस्पताल में 5 स्वास्थ्य कर्मचारी #COVID19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें क्वारंटाइम में भेजा गया है। सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखा गया है।

  41. ईरान में चाबहार बंदरगाह चालू रहेगा। भारत इसका उपयोग अफगानिस्तान को गेहूं और अन्य सहायता की आपूर्ति कराने के लिए कर रहा है

  42. केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बिहार में मौजूदा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता की। राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि 16 जिलों में भारी बारिश और नदियों में उच्च स्तर के पानी के कारण बाढ़ आ गई है

  43. चंडीगढ़ में अब तक COVID19 के 146 मामले मिले हैं जिनमें 21 ठीक / डिस्चार्ज और 1 मौत शामिल

  44. गुजरात के सूरत की एपीएमसी मर्केट में 25 सब्जी व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद इस मार्केट को बंद कर दिया गया है।

  45. ओडिशा सरकार ने क्वारंटीन की अवधि 14 दिन से बढ़ाकर 28 दिन कर दी है। इसमें से 21 दिन सरकार की तरफ से बनाई गई जगह पर रहना होगा और बाकी के सात दिन घर में क्वारंटीन रहना होगा।

  46. कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आज राज्य में 48 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 753 हो गई है।

  47. केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि आज एर्णाकुलम में चेन्नई से लौटे 1 व्यक्ति को कोविड 19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है, केरल में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 16 हो गई है। कुल 19810 लोग घरेलू क्वारंटाइन में हैं और 347 अन्य राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

  48. हरिद्वार जिले में आज 1 COVID19 मामला मिला है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 62 हो गई है।

  49. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया सीबीएसई की परीक्षाओं का ऐलान किया।लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं

  50. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के जिला निगरानी अधिकारी ने कहा कि आज जिले में 12 नए कोविड 19 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिससे जिले में कुल पॉजिटिव मामले 214 हो गए हैं।

  51. ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा- भद्रक जिले में कोरोना वायरस के लिए एक आदमी को पॉजिटिव पाया गया

  52. ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि भद्रक जिले में कोरोना वायरस के लिए एक आदमी को पॉजिटिव पाया गया, ओडिशा में मामलों की कुल संख्या 246 हो गई है।

  53. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अगर हम जरूरी सावधानियों को बरतेंगे और आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करेंगे तो हम कोरोना वायरस के मामलों को चरम में पहुंचने से रोक सकते हैं। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि जिस तरीके से ट्रेंड दिख रहा है, कोरोना के केस जून में पीक पर होंगे। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि बीमारी एक बार में ही खत्म हो जाएगी। हमें कोरोना के साथ जीना होगा। धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण फिर भी ये आंकड़े कम हैं वरना मामले बहुत ज्यादा बढ़ जाते।

  54. विशाखापट्टनम गैस लीक हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए राज्य सराकर ने 30 करोड़ रुपये मंजूर किया

  55. विशाखापट्टनम गैस लीक हादसे पर तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “हम राज्य और केंद्र सरकार से सभी विवरणों के माध्यम से विशेषज्ञ समिति का गठन करने की मांग करते हैं। इसके आधार पर किसी भी विफलता या तो तकनीकी या मैनुअल की स्थापना की जानी चाहिए और दोषी को दंडित किया जाना चाहिए।

  56. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया, “रेलवे ने फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए 222 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, 2.5 लाख से अधिक लोगों ने इस सुविधा का उपयोग किया है।”

  57. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “पिछले 24 घंटे में 3390 मामले सामने आए हैं, साथ ही 1273 मामले ठीक भी हुए हैं, रिकवरी रेट बढ़कर 29.36 प्रतिशत हो चुकी है। देश में 216 जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई मामला सामने नहीं आया है, 42 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 28 दिन से कोई मामला नहीं मिला है, 29 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 21 दिन से कोई मामला नहीं मिला है।”

  58. किसान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसानों का कर्ज माफ करने और किसानों के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा की मांग की है।

  59. यस बैंक मामले में व्यवसायी कपिल वधावन और धीरज वधावन को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 मई तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा दिया है।

  60. 1200 मजदूर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, ट्रेन से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए होंगे रवाना

  61. राजस्थान में कोरोना वायरस के 64 नए केस आए सामने

  62. मोहाली से 1301 मजदूरों को लेकर ट्रेन यूपी के हरदोई के लिए रवाना

  63. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में चिनाब टेक्सटाइल मिल के मजदूरों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया है। मजदूर सैलरी देने और घर वापस भेजने की मांग कर रहे हैं।

  64. गाजियाबा, नोएडा और हरियाणा बॉर्डर से गुजरने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पास की मांग

  65. एम्स के आरडीए प्रेसिडेंट ने कहा, “डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अतिरिक्त तनाव का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा से दिल्ली के अस्पतालों में जाने के लिए पास के लिए आवेदन करना होगा। हमने केंद्रीय सरकार से अनुरोध किया है कि पास जारी कर स्वास्थ्य कर्मियों की आवाजाही की अनुमति दी जाए।”

  66. आज दोपहर 2 बजे तक कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस उत्तराखंड में नहीं आया सामने

  67. दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। याचिका पर 12 मई को सुनवाई होगी। उनके ऊपर सोशल मीडिया पर एक बयान पर राजद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

  68. दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

  69. कोरोना संकट के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में खुली दुकानों पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने कहा कि हम कोई भी आदेश पारित नहीं करेंगे, लेकिन राज्यों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए शराब की होम डिलेवरी पर विचार करना चाहिए। याचिका में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाने की बात करते हुए शराब की दुकानों बंद करने या फिर शराब की होम डिलीवरी कराने की मांग की गई थी।

  70. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भिजवाया है। प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। कल से कांग्रेस के कार्यकर्ता मास्क का वितरण करेंगे।

  71. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली के प्रधानमंत्री ज्यूदसेपे कोंते के बीच टेलीफोन पर बातचीत।

  72. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  73. ICMR के क्षेत्रीय डिपो से दुर्गम क्षेत्रों सहित देश भर में स्थित परीक्षण प्रयोगशालाओं को कोविड-19 जांच किट की आपूर्ति करेगा भारतीय डाक।

  74. केन्द्री य खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने कहा, पीएम-जीकेएवाई के अंतर्गत देश भर में लगभग 80 करोड़ लोगों को अनाज और दालों की मुफ्त आपूर्ति के लिए बड़ी कवायद।

  75. संस्कृकति मंत्रालय के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से उभरते कलाकारों, छात्रों और थिएटर में दिलचस्पीा रखने वालों के लिए 10 से 17 मई 2020 तक थिएटर के वरिष्ठा कलाकारों द्वारा वेबिनार श्रृंखला का आयोजन।

  76. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने MP-IDSA की 165वीं कार्यकारी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

  77. वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य सेवाओँ के एयरफील्ड्स के लिए आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण।

  78. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 के खतरे को कम करने के बारे में जापान के रक्षा मंत्री से फोन पर बात की।

  79. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 80 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया; इससे कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्रा में समय की बचत होगी।

  80. आईएएफ मिग-29 (UPG) विमान दुर्घटना ग्रस्त।

  81. भारत सरकार और AIIB ने कोविड-19 से निपटने हेतु भारत को 500 मिलियन डॉलर की सहायता देने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

  82. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिफ्ट-IFSC स्थित अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों में ‘भारतीय रुपया-अमेरिकी डालर वायदा एवं विकल्प अनुबंधों’ को लॉन्च किया।

  83. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में कोविड-19 के प्रबंधन की तैयारियों और नियंत्रण उपायों की समीक्षा की।

  84. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कठिन समय में उसकी सेवाओं की सराहना की।

  85. गृहमंत्री अमित शाह ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के महानिदेशकों के साथ समीक्षा बैठक की।

  86. कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में विशाखापट्टनम गैस रिसाव हादसे और उठाए गए कदमों का जायजा लेने के लिए एनसीएमसी की समीक्षा बैठक हुई।

  87. 2019-20 में खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार लगभग 90,000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा

  88. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतीन गडकरी ने धारचूला से लिपुलेख (चीन सीमा) तक कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग पूर्ण होने की सराहना की।

  89. संस्कृति मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ श्रृंखला के तहत ‘गोवा-क्रुसिबल ऑफ कल्चर’ नामक 16वां वेबिनार आयोजित किया।

  90. जरूरतमंद जनजातीय कारीगरों को निशुल्का राशन किट्स उपलब्धा कराने के लिए ट्राइफेड और ऑर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के बीच समझौता।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system