चुनावी रैली में विपक्ष पर आक्रामक हो रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना: विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे धीरे—धीरे अपने तेवर में विपक्ष के प्रति आक्रामक भी हो रहे हैं।

विपक्ष के पास सिर्फ झूठ

नीतीश कुमार ने परबत्ता में एक रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से कहा कि विपक्ष उनके बारे में झूठ फैला रहा है और वे न तो कोई काम करना चाहते हैं और न ही उनके पास कोई काम का अनुभव है। उनके शासन में, जब पति को गिरफ्तार किया गया था, तब पत्नी ने सत्ता संभाली थी और इसके बावजूद महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया।

महिला सशक्तिकरण की अनदेखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लंबे समय तक महिला सशक्तीकरण की अनदेखी की गई है। मेरा मानना है कि महिला सशक्तीकरण के बिना राज्य का कोई भविष्य नहीं है। लोग महिलाओं को देवी के रूप में पूजते हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ सोचते नहीं हैं। हमने उनके उत्थान के लिए काम किया है। हमने उन्हें आरक्षण प्रदान किया, बालिकाओं को स्कूलों जाने के लिए साइकिल दी। महिलाओं ने बिहार के इस विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक