कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे 50 विमान, नौसेना का IL-38 भी शामिल

News Stump

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस समारोह 2023 (Republic Day celebrations 2023) में कर्तव्य पथ (Kartavya Patht) पर 50 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें नौसेना का IL-38 भी शामिल होगा, जिसे इस कार्यक्रम में पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा।  इसकी जानकारी भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है जिसने लगभग 42 वर्षों तक सेवा दी है। उन्होंने कहा कि इन 50 विमानों में चार सेना के भी शामिल होंगे।

भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा, “इसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा। यह उन 50 विमानों में शामिल होगा, जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।”

एक प्रेस वार्ता में, भारतीय वायु सेना ने IAF झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद औपचारिक मुख्य मार्ग पर आयोजित यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा।

Share This Article
Follow:
With the system... Against the system
Leave a Comment