Sunday, March 8, 2026

PM Matru Vandana Yojana: अब गर्भवती महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी नकद प्रोत्साहन राशि

-Advertise with US-

पानीपतः PM Matru Vandana Yojana (PMMVY) के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली नकद प्रोत्साहन राशि अब तीन की बजाय दो किश्तों में दी जाएगी। इसके अलावें दूसरी बालिका के जन्म पर महिलाओं को ₹6,000 का नकद प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ महेंद्र मुंजापारा ने मंगलवार को पानीपत में कही। वे वहां पिछले आठ वर्षों में विभाग की उपलब्धियों की समीक्षा के लिए एक उप-क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुंजापारा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण और पोषण सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई कल्याण योजनाओं ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। उन्हों ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण अभियान, सक्षम आंगनवाड़ी, मिशन शक्ति योजना, मिशन वात्सल्य और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा दी है।

बैठक में हिस्सा ले रहे हरियाणा के महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने राज्य सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदीवर पाण्डेय ने कहा कि योजनाओं ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है क्योंकि PM Matru Vandana Yojana से लगभग 2.78 करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि  महिला हेल्पलाइन पर 70 लाख कॉलों पर ध्यान दिया गया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 96,736 मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के अधिकारियों से भी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow