Saturday, May 2, 2026

तेजप्रताप यादव ने की पीएम मोदी को सत्तू खिलाने की पेशकश, वो भी अपने हाथो से सान कर

-Advertise with US-

पटनाः बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री और RJD सूप्रिमों लालू प्रसाद याद (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) ने प्रधानमंत्री मोदी को सत्तू खिलाने की पेशकश की है वो भी अपने हाथों से सानकर। पटना स्थित अपने आवास पर सत्तू सानते हुए तेजप्रताप ने कहा कि पीएम मोदी को दिल्ली में लिट्टी-चोखा (Litti-Chokha) खाने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्हें बिहार आकर मेरे हाथ से सने सत्तू टेस्ट करना चाहिए। अगर मोदी चाहेंगे तो उनके यहां हम सत्तू कुरियर भी कर देंगे।

तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) ने ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का दिल्ली में लिट्टी-चोखा खाकर शुर्खियों में आने के बाद कही है। इससे पहले तंज कसते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा था कि ‘केतनो खईब लिट्टी-चोखा बिहार ना भूली राउर धोखा’।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली में आयोजित हुनर हाट (Hunar Haat) आयोजन में पहुंचकर पीएम मोदी ने सबको चौंका दिया था। पीएम मोदी ने हुनर हाट (Hunar haat) में बिहारी व्यंजन के एक स्टॉल पर लिट्टी-चोखा खाने के साथ ही चाय की चुस्की ली थी और उसकी तस्वीरें ट्वीटर पर साझा की थी। जिसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) के इस कारनामे पर सियासत शुरु हो गई है।

Read also: पढ़िए- RJD चीफ लालू यादव के जीवन से जुड़ी एक दिलचस्प और अनसुनी कहानी

- Advertisement -

गौरतलब है कि बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। अपने विरोधियों के हर एक गतिविधी पर नजर रखने वाले राजनीतिक दल हर बात पर सियासी पानी चढा रहे हैं। ऐसे में  पीएम के लिट्टी-चोखा खाने को बिहार के चुनाव से जोड़ा जाना लाजिमि है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow