Tuesday, February 24, 2026

President Election 2022: राष्ट्रपति कोविंद को सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

-Advertise with US-

नई दिल्ली: भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 24 जुलाई, 2022 को अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे। भारतीय संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति देश के पहले नागरिक हैं। वह सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर भी हैं। साथ ही, वह कार्यपालिका के प्रमुख होते है। किसी भी IAS/IPS या अन्य UPSC अधिकारी को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से ही बर्खास्त किया जा सकता है। किसी अन्य व्यक्ति में ऐसा करने की शक्ति नहीं है। सेवानिवृती के साथ 2017 में चुने गए 14वें राष्ट्रपति कोविंद जल्द ही राष्ट्रपति भवन छोड़ देंगे। लेकीन, यह जानना चाहिए कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें कौन-कौन से लाभ और सुविधाएं मिलती रहेंगी।

12 जनपथ के बंगले में होगा कोविंद का नया घर

राष्ट्रपति कोविंद सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रपति भवन से 12 जनपथ बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। यह घर पहले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। 24 जून को केंद्र सरकार ने इसे सेवानिवृति के बाद कोविंद को आवंटित करने का फैसला किया।

सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रपति कोविंद को जो भत्ते मिलेंगे वे राष्ट्रपति उपलब्धियां और पेंशन धिनियम, 1951 पर आधारित हैं। इसके तहत उन्हें आजीवन एक निश्चित मासिक पेंशन मिलेगी। वर्तमान में उनका वेतन 5 लाख रुपये प्रति माह है।

सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रपति कोविंद को मिलने वाले सभी भत्तों की सूची

  • उन्हें एक निश्चित मासिक पेंशन मिलेगी। वर्तमान में उनका वेतन 5 लाख रुपये प्रति माह है।
  • सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और दो सचिवों
  • 2 लैंडलाइन फोन, 1 मोबाइल फोन और एक इंटरनेट कनेक्शन।
  • असीमित मुफ्त पानी और बिजली
  • मुफ्त चिकित्सीय परिचर्या और उपचार
  • एक ड्राइवर के साथ एक कार
  • वायुयान, रेल या स्टीमर द्वारा उच्चतम दर्जे में एक व्यक्ति के साथ भारत में कहीं भी यात्रा करने की सुवधा
  • कोविंद की पत्नी को 30,000 रुपये की सहायता।

https://legislative.gov.in/sites/default/files/H195130_0.pdf

भारत के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे?

अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगा। पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून थी।

- Advertisement -

NDA ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है और विपक्ष ने पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा को चुनाव के लिए चुना है। मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं।

Read also: ऐसा राज्य जहां NDA समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शायद एक भी वोट न मिले

- Advertisement -

Read also: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपद मुर्मू को मिला ओडिशा CM नवीन पटनायक का समर्थन

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow