Friday, May 29, 2026

PETA INDIA का दावा जानवरों से मनुष्य में COVID-19 संक्रमण का कोई मामला नहीं

-Advertise with US-

नई दिल्ली: PETA ने जानवरों से मनुष्यों में COVID-19 के संक्रमण से जुड़ी आशंका का पटाक्षेप किया है। रविवार को PETA INDIA ने  कहा कि जानवरों से मनुष्यों में COVID-19 संक्रमण का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था PETA का कहना है कि कंपेनियन एनिमल (कुत्ता, बिल्ली) और कम्युनिटी जानवरों में भी ऐसा नहीं देखा गया है।

PETA INDIA के CEO मणिलाल वलियाते ने कहा कि मनुष्यों से कंपेनियन एनिमल में वायरस संक्रमण के कुछ मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन जानवरों से मनुष्यों में संक्रमण का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस वायरस का संक्रमण मानव से मानव में होता है न कि जानवरों से मनुष्य में।

बता दें 24 अप्रैल को पशु चिकित्सों ने हैदराबाद नेहरू जूलॉजिकल पार्क के 8 एशियाई शेरों में कोरोना के लक्षण देखे थे। लक्षण में भूख न लगना, नाक से पानी आना और कफ की शिकायत पाई गई थी। इसके बाद सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी (CCMB) ने 29 अप्रैल को जूलॉजिकल पार्क के अफसरों को इस बात की जानकारी दी थी कि RT-PCR टेस्ट में 8 एशियाई शेर SARS-COV 2 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार शेर और बाकी शेरनियां थीं। जिसके बाद चिड़ियाघर में उन्हें आइसोलेट कर दिया गया था।

हैदराबाद में नेहरू जूलॉजिकल पार्क की घटना के सार्वजनिक होने के बाद पशु प्रेमियों (Pet Lovers) में एक खौफ का संचार हो गया था। संक्रमण के डर से लोग अपने प्यारे पालतु जानवरों से दूरी बनाने लगे थे।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow