Saturday, February 21, 2026

जीत पर नीतीश ने वोटरों के साथ पीएम को भी दिया धन्यवाद

-Advertise with US-

पटना: विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर खामोशी तोड़ते हुए नीतीश कुमार ने जनता को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जनता मालिक है। कुमार ने पीएम मोदी को भी धन्यवाद किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जनता ने NDA को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए उनको नमन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं।

मिली 125 सीटें

बता दें कि विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA को 125 सीटें मिलीं। इनमें से बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, जीतनराम मांझी की पार्टी को 4 और वीआईपी को 4 सीटें मिली हैं। एनडीए में बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में है।

दिल्ली में भाजपा का जश्न

उधर, NDA को मिली जीत पर भाजपा ने दिल्ली में जश्न मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन चुनाव परिणामों में NDA को अपार जनसमर्थन मिला है। इसके लिए बीजेपी, एनडीए के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है। जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गई है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow