राजनीतिक दलों का सत्ता में आने के लिए पोलिंग बूथ जरूरी- इन्तेखाब आलम

नई दिल्लीः ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस का पहला स्थापना दिवस शनिवार को दिल्ली के शाहीन बाग स्थित आईबीएल कोचिंग संस्थान के सभागार में महती सभा में संपन्न हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने कहा कि आज के संदर्भ में पोलिंग बूथ की जरूरत बहुत ज्यादा है। पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पोलिंग बूथ स्टेशन पर अपने लोगों का होना उतना ही जरूरी है, जितना थाली में रोटी का।

आलम ने कहा कि पोलिंग बूथ के कंसेप्ट को पूरे देश में पिछले 1 साल से हर राज्यों, जिला एवं प्रखंडों में निश्चित किया गया है, जिन्हें चुनाव के वक्त अपने-अपने राज्यों में लगाया जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पोलिंग बूथ स्टेशन के संदर्भ में उनके डेलिगेशन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से समय मांगने का एक अनुरोध पत्र भी दीया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे ने आज के संदर्भ में पोलिंग बूथ की आवश्यकता पर बल दिया। संगठन के जनरल सेक्रेटरी गुरु बक्श सिंह अहलूवालिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल हासन ने कहा कि पोलिंग बूथ हर राज्यों के चुनाव के लिए मजबूत हथियार है।

सभा का संचालन सीनियर सहाफी और पीएमएन न्यूज के संस्थापक अबसार सिद्दीकी ने की। ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजकिशोर बारिक ने संबोधन में कहा कि पोलिंग बूथ कांग्रेस पर राष्ट्रीय स्तर पर नेताओं को ध्यान देने की जरूरत है।

सभा को ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य कृष्ण कुमार, कार्यकारिणी के सदस्य सैयद परवेज हैदर, राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार, रिजवान अहमद एवं शमीम अहमद राइन, दिल्ली संगठन के प्रदेश सचिव वसीम खान, विनोद कुमार प्रजापति, अब्दुर्रहमान, मोहम्मद लुकमान, सद्दाम जकी यजदानी उस्मान जाफर आमीर आदी ने सम्बोधित किया।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system