Wednesday, March 4, 2026

नीतीश पर भड़कीं भाजपा नेत्री नेहा झा, कहा- बड़े बड़ाई ना करे, बड़े न बोले बोल…

-Advertise with US-

पटना: बिहार भाजपा की प्रवक्ता सह “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान की प्रदेश संयोजक नेहा झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा सियासी हमला बोला है। झा ने कहा है कि RSS और पीएम मोदी से आजादी और विकास में योगदान पूछने से पहले नीतीश खुद बताएं कि यदी भाजपा नहीं होती होती तो उनका क्या वजूद होता।

भाजपा नेत्री नेहा झा का कना है कि यदी भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो नीतीश कुमार ना तो केंद्र में मंत्री बनते ना बिहार में मुख्यमंत्री। रही बात पीएम मोदी की तो बिहार के विकास के लिए उन्होंने जो पैकेज और योगदान दिए है, वह लोगों के दिल-ओ-दिमाग में बन चुका है और उसे नीतीश भी देख रहे हैं।

नेहा का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश जिस तरह से दल बदलने, धोखा देने, रंग बदलने और दोस्तों को सियासी खंजर मारने का ट्रेक रिकॉर्ड बनाया है, उसे बिहार के इतिहास में कोई दूसरा नेता नहीं बना सकता।

झा ने कहा है नीतीश जी को यह जानना जाहिए कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का योगदान आजादी में अनेक प्रकार से रहा हैं। RSS ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा की है। राष्ट्रवाद के हर एक मुद्दे पर देश के हर आपदा पिपदा में राष्ट्र के लिए खड़ा रहना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना कर्तव्य समझता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है। मानवता के सेवा का प्रतीक है। हिंदू महासभा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को भारत के संविधान सभा के सदस्य बने थे। नीतीश जी अगर आपमें शर्म-हया नहीं है, तो आप कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र हैं।

- Advertisement -

नेहा झा ने कहा, “मुख्यमंत्री जी आप इतने बड़े सियासी कलाकार हैं कि जिस दल में जाते हैं जिस गठबंधन में जाते हैं उसका सियासी फायदा उठा कर  सियासी कसीदा पढ़ना चालू कर देते हैं। जो कि आपको 45 सीट पर मुख्यमंत्री बनाए रहें।

झा ने आगे  कहा, “अभी आप तेजस्वी यादव को जिस तरह से सियासी चाल में फंसाए हैं, वे अंदर ही अंदर पछता रहे हैं कि आप से समझौता क्या किया और आप क्या कर रहे हैं। जैसे भाजपा को धोखा दिया वैसे ही राजद को भी आप धोखा दे रहे हैं। राजद को सियासी खंजर मारने में आप फिर कामयाब रहे हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री जी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गुजरात का शराब वाला मॉडल लागू करने के लिए कह रहे हैं, तो दिल में दर्द हो रहा है। गुजरात नाम से इतना भड़कते क्यों है? “मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बड़े बड़ाई ना करे बड़े न बोले बोल रहिमन हीरा कब कहे कि लाख टका है मोल”।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow