Thursday, February 26, 2026

लालू से लिया था पंगा, सुशांत और गोधरा केस की कर चुके हैं जांच, जानिए कौन हैं राकेश अस्थाना

-Advertise with US-

दिल्लीः तेज तर्रार IPS राकेश स्थाना को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त गया है। स्थाना फिलवक्त BSF के डायरेक्टर जनरल (DG) के पद पर हैं।  तीन दिन बाद रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्हें अब एक साल का एक्सटेंशन दे दिया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक वे 31 जुलाई 2022 तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त के पद पर रहेंगे।

गुजरात कैडरे से आने वाले 1984 बैच के  IPS स्थाना मूल रुप से झारखंड के रहने वाले हैं। राकेश अस्थाना का नाम कई बड़े केस से भी जुड़ा है। उनकी निगरानी में ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस की भी जांच शुरू हुई थी। वह गुजरात के गोधरा कांड की भी जांच कर चुके हैं। उनकी जांच को SIT ने भी सही ठहराया था।

अस्थाना ने की थी लालू के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल

दो बार सीबीआई में अपनी सेवा दे चुके अस्थाना का आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बेहद गहरा कनेक्शन रहा है। 1996 में पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने बिहार में चारा घोटाले की जांच की थी और चार्जशीट भी फाइल की थी। चार्जशीट में लालू यादव को दोषी ठहराया गया था जिसके परिणामस्वरूप लालू को जेल जाना पड़ा

उन्होंने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। अस्थाना नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक भी रह चुके हैं। गुजरात में उन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान वडोदरा के पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था।

- Advertisement -

विवादों में रह चुके हैं अस्थाना

कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके अस्थाना विवादों में भी रह चुके हैं। 2018 में सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान उनका सीबीआई के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा से विवाद हुआ था और दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वर्मा के द्वारा 15 अक्टूबर, 2018 को अस्थाना के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज करवायी गयी थी। अस्थाना पर आरोप लगा था कि मोइन कुरैशी मामले में एक संदिग्ध को मामले में राहत देने के लिए उन्हें दो बिचौलियों के माध्यम से 2.95 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। केंद्र सरकार ने इसके बाद दोनों अधिकारियों को केंद्रीय जांच एजेंसी से हटा दिया था और इसके बाद अस्थाना को आरोपमुक्त कर दिया गया था। अस्थाना को अगस्त 2020 में बीएसएफ का प्रमुख नियुक्त किया गया।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow