Saturday, February 28, 2026

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की विजयपुर इकाई में होगा जैविक अपशिष्ट से खाद का उत्पादन

-Advertise with US-

विजयपुरः नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) मध्य प्रदेश के विजयपुर में एक कार्बनिक अपशिष्ट परिवर्तक संयंत्र (OWC) स्थापित करने जा रहा है। उर्वरक विभाग के तहत स्थापित किए जाने वाले इस इकाई में एकत्र किए जाने वाले जैविक अपशिष्ट को OWC में ले जाया जाएगा जहां इसे कई भागों में अलग किया जाएगा। उपयोगी खाद के रूप में इसे तैयार करने में लगभग 10 दिन लगेंगे।

’स्वच्छ भारत’ पहल के तहत, इस परियोजना का उद्देश्य बागवानी अपशिष्ट सहित टाउनशिप में उत्पन्न जैविक अपशिष्ट के लगभग 2000 किलोग्राम का प्रति दिन पुनर्चक्रण करना और इसे उपयोगी खाद में बदलना है।

इस इकाई की योजना उत्पादित खाद को खेतों की ऊपज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने की है। इस प्रकार पार्क या सार्वजनिक स्थानों के विकास के लिए इस्तेमाल खाद/खाद की खपत को प्रतिस्थापित किया जा सके। इस खाद का उपयोग कॉलनियों में रहने वाले लोग अपने लॉन और किचन गार्डन में भी कर सकते हैं।

विजयपुर इकाई के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) जगदीप शाह सिंह ने इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी जैविक अपशिष्ट परिवर्तक संयंत्र का भूमिपूजन किया।

- Advertisement -

Read also: पति की नेकदिली और प्यार से तंग आकर पत्नी ने दी तलाक़ की अर्जी

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow