Friday, February 27, 2026

COVID-19 Vaccination Drive: भारत ने वैक्सीन लगाने में अमेरिका को छोड़ा पीछे

-Advertise with US-

नई दिल्लीः कोविड-19 टीकाकरण अभियान (COVID-19 Vaccination drive) में भारत ने एक और मील का पत्थर पूरा कर लिया। भारत ने ज्यादा से ज्यादा टीके लगाने में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। भारत का COVID-19 Vaccination drive 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था, जबकि अमेरिका ने अपने यहां यह अभियान 14 दिसंबर, 2020 को ही शुरू कर दिया था।

देशभर में COVID-19 की 32.36 करोड़ खुराकें लगाई गईं

भारत में आमूल टीकाकरण दायरा रविरार को 32.36 करोड़ के पार हो गया। सोमवार सुबह सात बजे तक मिली अस्थाई रिपोर्ट के अनुसार 43,21,898 सत्रों के जरिये टीके की कुल 32,36,63,297 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,21,268 खुराकें दी गईं।

COVID-19 Vaccination की सर्व-सुलभता का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में COVID-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 46,148 नये मामले दर्ज किये गये

इक्कीसवें दिन लगातार रोजाना के हिसाब से एक लाख से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है।

- Advertisement -

सक्रिय मामलों में लगातार गिरवाट

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरवाट भी देखी जा रही है। आज देश में सक्रिय मामलों की तादाद 5,72,994 रही।पिछले 24 घंटों के दौरान 13,409 की कुल गिरावट देखी गई और देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामले केवल 1.89 प्रतिशत रह गये हैं।

24 घंटों के दौरान लगभग बारह हजार लोग स्वस्थ हुए

भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग COVID-19 से उबर रहे हैं, जिसे मद्देनजर रखते हुए अब 46वें दिन लगातार नये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। रोजाना आने वाले नये मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग बारह हजार (12,430) लोग स्वस्थ हुये हैं।

- Advertisement -

रिकवरी दर 96.80 प्रतिशत, लगातार बढ़ने का रुझान कायम

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से2,94,09,607 लोग COVID-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 58,578 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 96.80 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

भारत में अब तक 40.63 करोड़ से अधिक जांचें की गईं

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 15,70,515 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत में अब तक 40.63करोड़ से अधिक (40,63,71,279) जांचें की गईं हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटीदर 2.81 प्रतिशत है, जबकिआज दैनिक पॉजिटिविटीदर 2.94 प्रतिशत रही। यह पिछले 21 दिन से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow