Saturday, February 21, 2026

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, देश में शोक की लहर

-Advertise with US-

पटना: बिहार की बेटी और गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। उनके निधन पर बिहार में शोक की लहर है। विभिन्न दलों के नेताओं और शिक्षाविदों ने शोक जताया है।

पीएम मोदी और शाह ने भी दी श्रद्धां​जलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है-श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। ॐ शांति। गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट किया है- गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा।

बिहार की बेटी थीं मृदुला सिन्हा

मृदुला सिन्हा का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छपरा गांव में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान वह केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं। बाद में उन्हें गोवा की राज्यपाल बनाया गया था। साहित्य की दुनिया में भी उनका नाम काफी ऊंचा था। उन्होंने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखीं हैं। विजयाराजे सिंधिया पर लिखी उनकी किताब ‘एक थी रानी ऐसी भी’ पर फिल्म भी बनी थी। उनके पति डॉक्टर रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow