Wednesday, March 25, 2026

पांच राष्ट्रों के राजदूतों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष प्रस्तुत किए परिचय पत्र

-Advertise with US-

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पांच राष्ट्रों के राजदूतों / उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूतों में आइसलैंड के राजदूत गुडनी ब्रैगसन, गाम्बिया गणराज्य के उच्चायुक्त मुस्तफा जवारा,  स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिडाओ डोमिंगुएज,  ब्रुनेई दारुस्सलाम के उच्चायुक्त दातो अलैहुद्दीन मोहम्मद ताहा और श्रीलंका के लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा का नाम शामिल है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने इन सभी राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उन्हें भारत में एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के इन सभी पांच देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और भारत इनके साथ शांति, समृद्धि का एक समन्वित दृष्टिकोण साझा करता है।

राष्ट्रपति कोविंद ने इस बात को दोहराया कि भारत सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक निर्णायक और समन्वित प्रतिक्रिया देने के वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत के लोगों को अब तक 80 करोड़ (800 मिलियन) से अधिक खुराकें मिल चुकी हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भारत की भागीदारी के कारण पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी बनी है। विकासशील देशों के हितों और कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए भारत एक न्यायसंगत और समान वैश्विक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

राजदूतों/उच्चायुक्तों ने अपने नेतृत्व की ओर से राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने देश के राजनीतिक प्रमुखों की प्रतिबद्धता को दोहराया।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow