Monday, February 23, 2026

अमनौर विधायक के खिलाफ डॉक्टरों ने भगवान बाजार थाना में दर्ज कराई FIR

-Advertise with US-

सारणः प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संकट बीच एक बड़ी ख़बर छपरा से है। यहां सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने अमनौर विधायक शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ चोकर बाबा के खिलाफ भगवान बाजार थाने में  FIR दर्ज कराई है। विधायक पर अस्पताल में घुसकर ऑनड्यूटी डॉक्टर के साथ जोर जबरदस्ती करने का आरोप है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक अमनौर विधायक शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ चोकर बाबा बुधवार की रात अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने के बाद तैनात डॉक्टर राकेश कुमार के साथ किसी बात पर बकझक हो गई। धिरे धिरे विवाद बढ़ता चला गाय और डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी।

अस्पताल से शुरू हुआ विधायक और डॉक्टर के बीच का यह विवाद देखते-देखते थाने पहुंच गया। डॉक्टरों ने विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भगवान बाजार थाना में मामला दर्ज करवाया है और अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल डीएम के आश्वासन के बाद अस्पताल की ओपीडी सेवा बहाल कर दी गयी है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी सारण हरी किशोर राय ने बताया की डॉक्टरों के बयान पर अमनौर विधायक शत्रुघ्न प्रसाद के खिलाफ भगवान बाजार थाना में प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इधर विधायक ने खुद पर लगे आरोपो को बेबुनियाद बताया है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow