भोजपुरः “भोजपुर पुलिस—आपकी सेवा में सदैव तत्पर।” यह महज पुलिस का स्लोगन नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त कार्रवाई में नजर आए तो उसकी सार्थकता भी साबित होती है। गजराजगंज थाना पुलिस ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। 24 फरवरी 2026 को बरौनी से कानपुर जाने वाली IOCL की पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचकर न सिर्फ चोरी का सफल उद्भेदन किया, बल्कि चोरी किए गए पेट्रोलियम को बरामद करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया।
मामला गजराजगंज थाना कांड संख्या-93/26 का है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पेट्रोलियम चोरी की पूरी घटना का खुलासा किया।
इस कार्रवाई में तत्कालीन गजराजगंज थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा के साथ धनंजय कुमार सिंह, शैलेश कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार और होमगार्ड जवान वरुण कुमार शामिल थे।
पुलिस टीम की कार्रवाई को IOCL ने सराहा
पुलिस की इस सफल कार्रवाई से प्रभावित होकर 9 सितंबर 2026 को IOCL के मुख्य प्रबंधक अमरेंद्र पासवान ने अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में एसपी भोजपुर अवधेश दीक्षित भी मौजूद रहे।
IOCL की पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी जैसे मामले का सफल उद्भेदन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने न केवल चोरी गए पेट्रोलियम को बरामद किया, बल्कि मामले में शामिल अभियुक्तों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार भी किया।
पुलिस टीम को IOCL की ओर से मिला सम्मान इस कार्रवाई की सराहना के साथ-साथ महत्वपूर्ण पेट्रोलियम पाइपलाइन की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका की भी स्वीकारोक्ति है।
इसे भी पढ़ें- भोजपुर में बाढ़ राहत अभियान तेज, पीड़ितों के बीच पहुंचे डीएम; खुद चखा खाना
