Friday, February 27, 2026

BJP नेता का बयान- सामाजिक न्याय के नाम पर RJD ने किया छल, NDA ने किया काम

-Advertise with US-

पटनाः  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सामाजिक न्याय के नाम पर आडंबर रच कर राजनीतिक ढोंग करती है। इसके नाम पर वह दलित-पिछड़ों का वोट लेना चाहती है। जबकि बिहार की एनडीए सरकार द्वारा सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए कदम मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। यह कहना है भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद का।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एक बयान जारी कर RJD के 15 वर्षों की तुलना NDA के मौजूदा शासन से की। उन्हो ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 15 सालों के कार्यकाल में सामाजिक न्याय की दिशा में कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो पाए। जबकि हकीकत है कि 2005 के बाद एनडीए सरकार के दौरान सामाजिक न्याय को लेकर जमीनी धरातल पर सबसे ज्यादा काम हुए।

उन्होंने कहा कि राजद के पोस्टर में परिवार के अलावा कोई नज़र आता है क्या? क्षत्रपति साहूजी महाराज, महात्मा फुले, सावित्री बाई फुले से लेकर राम मनोहर लोहिया, बी. पी. मंडल, जय प्रकाश नरायण और कर्पूरी ठाकुर किसी की विरासत का नेतृत्व राजद नहीं करती है।

निखिल आनंद के मुताबिक बिहार की NDA सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में 20 फीसदी अति पिछड़ा और 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया। सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। निचले स्तर पर न्यायिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित हुई है। हाल ही में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में बेटियों के लिए नामांकन में एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया गया है। बिहार की एनडीए सरकार के द्वारा सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए कदम मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।”

- Advertisement -

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow