Thursday, April 9, 2026

पौने तीन लाख शिक्षकों के लिए बिहार सरकार ने खोला खजाना, अब जल्द मिलेगा वेतन

-Advertise with US-

पटनाः पंचायती राज संस्था और नगर निकाय संस्था के अंतर्गत नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी ख़बर है। प्रदेश सरकार ने 2 लाख 74 हजार 681 शिक्षकों के वेतनमद के लिए राशि जारी कर दी है। सरकार ने ये राशि उन शिक्षकों के लिए जारी की है जो पंचायती राज संस्था और नगर निकाय संस्था के अंतर्गत कार्यरत हैं।

इसका लाभ पाने वोलों में नियोजित शिक्षक एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक शामिल हैं। सरकार की तरफ से इसके लिये बकायदा पत्र भी जारी कर दिया गया है।

इन शिक्षकों के वेतन मद के लिए शिक्षा विभाग ने 15 अरब 39 करोड़ 51लाख 65हजार 656 रुपये के व्यय की स्वीकृति दी है। स्वीकृत राशि सभी जिलों में भेज भी दी गई है।

इस राशि से अब सभी शिक्षकों के बकाए वेतन का भुगतान हो सकेगा। यह राशि वित्तीय वर्ष 2019-20 में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्यरत्त शिक्षकों के लिए जारी की गई है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow