Saturday, February 21, 2026

जदयू में बड़े बदलाव की संभावना, युवा वर्ग को तरजीह देंगे नीतीश

-Advertise with US-

पटना: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद अब राज्य कार्यकारिणी की बेठक होने जा रही है। इसमें पार्टी में बड़ा फेरबदल संभावित है। बैठक 10 जनवरी को होनी है।

बड़ा बदलाव संभावित

मालूम हो कि जदयू की राज्य कार्यकारिणी में लगभग 300 सदस्य हैं। इसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं। अपने फैसलों से सबको चकित करने वाले नीतीश कुमार के लिए ऐसा मानना गलत भी नहीं है। सूत्रों की मानें तो चुनाव में बागी बनने वाले नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष बदलने की भी संभावना है। इसके अलावा देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और बंगाल चुनाव की रणनीति पर फैसला लिया जायेगा।

युवा को तरजीह देने की तैयारी

पार्टी में बदलाव के भी संकेत से आभास हो रहा है कि महिलाओं और युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। इसमें सांसद, विधायक, विधान पार्षद, क्षेत्रीय पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow