युवा बिहारी चिराग पासवान को पसंद कर रहा है पूरा देश- राजू तिवारी

अभय पाण्डेय
Advertisements

नई दिल्लीः ‘युवा बिहारी’ चिराग पासवान (Yuva Bihari Chirag Paswan) के नेतृत्व को पूरा देश पसंद कर रहा है। नागालैंड विधानसभा का चुनाव परिणाम (Nagaland assembly election 2023 result) इसका जीवंत प्रमाण है, जहां पहले ही प्रयास में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दो सीटों पर फ़तह हासिल की है। यह कहना है लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी (Raju Tiwari) का।

नर्थ-ईस्ट राज्य नागालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई और वोटरों को धन्यवाद देते हुए राजू तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान की नेतृत्व क्षमता पर बिहार ही नहीं पूरे देश को भरोसा है। नागालैंड में महज़ कुछ दिन पहले ही अस्तित्व में आई पार्टी ने जिस तरह से दो सीटों पर विजय हासिल की है, निश्चित तौर पर यह पार्टी के बढ़ते दायरे और लोकप्रियता का परिचायक है।

Read also: नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के चुनाव परिणाम घोषित, देखें- किस पार्टी को कितनी मिली सीट

विरोधियों पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि लाख शडयंत्रों के बावजूद भी विरोधी लोजपा (रा) सुप्रीमों चिराग पासवान के हौसले को तोड़ नहीं पाए। अपने सिद्धांतो और मूल्यों पर तटस्थ पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ लगातार आगे बढ़ती रही। नागालैंड की दो सीट पर पार्टी की जीत ने विरोधियों के भ्रम को तोड़ दिया है और उन्हें यह बता दिया है कि बिहार ही नहीं बिहार से बाहर भी लोग लोजपा (रा) और चिराग पासवान को पसंद करते हैं।

बिहार प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

इधर नागालैंड में दो सीटों पर जीत की खबर पाते ही पार्टी के सभी कार्यकर्ता खुशी और जश्न में सराबोर हो गए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। जीत के जश्न में डूबे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे भी छोड़े, मानों होली में दिवाली सा माहौल हो गया।

Advertisements

Share This Article
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।