Sunday, February 15, 2026

जोमेटो देगा अपनी महिला कर्मचारियों को मासिक-धर्म अवकाश

-Advertise with US-

नई दिल्लीः घर बैठे आपके एक ऑर्डर पर ऑनलाइन खान-पान की सेवाएं देने वाली कंपनी जोमेटो (Zomato) ने अपनी महिला कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जोमेटो ने शनिवार को  कहा कि वह महिला कर्मचारियों को 10 दिन का ‘माहवारी अवकाश’ देगी। कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य संगठन में अधिक समावेशी कार्य संस्कृति बनाना है।

जोमेटो (Zomato) के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “जोमेटो में हम विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं। आज से, जोमेटो में सभी महिलाएं (ट्रांसजेंडर लोगों सहित) एक साल में 10 दिन तक का मासिक-धर्म अवकाश ले सकती हैं।”

उन्होंने कहा कि इस अवकाश के लिये आवेदन करने को लेकर कोई शर्म या कलंक वाली बात नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा पुरुष कर्मचारियों को भी हिदायत दी गयी है कि किसी महिला कर्मचारी को ये अवकाश लेने में असहज महसूस नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow