Saturday, March 21, 2026

आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना : मोदी

-Advertise with US-

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र (UN) को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी का यह संबोधन संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्‍या पर न्‍यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में हो रहा था। यूएन सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन है।

संयुक्त राष्ट्र के अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, सबको भोजन के लिए हम खाद्य सुरक्षा लेकर आए। हमारे खाद्य सुरक्षा योजना से 83 करोड़ नागरिकों को लाभ मिला है। पीएम आवास योजना के जरिए 2022 तक हर भारतीय के सिर के ऊपर अपनी क्षत होगी जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया बदल गई है।

मोदी ने कहा कि हमने गरीबों के लिए घर बनाए। हमने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना चलाई। आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना है। पांच साल में हमने 3.8 करोड़ कार्बन उत्सर्जन कम किया। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम महिलाओं को सशक्त बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पिछले 6 साल में हमने डायरेक्ट बिनिफिशियर प्रोग्राम के लिए 40 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। जरूरतमंद लोगों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाए।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने कहा, “हम एजेंडा 2030 को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। हम विकासशील देशों की मदद कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।”

कोरोना पर पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी प्राकृतिक आपदाओं से लड़े। भारत ने आपदाओं का मुकाबला तेजी और मजबूती से किया। हमने सार्क कोविड इमरजेंसी फंड बनाया। कोरोना से लड़ाई को हमने जन आंदोलन बनाया। अर्थव्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाने के लिए पैकेज लाए। हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने इससे पहले पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow