चुनाव से पहले JDU का हुआ सूपड़ा साफ, नीतीश को छोड़ चिराग का थामा दामन

पटनाः देश के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड (Nagaland) में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को बड़ा झटका लगा है। Janta dal united (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर लगभग समूची राज्य इकाई ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बात की जानकारी लोजपा (रा) बिहार के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट (Rajesh Bhatt) ने दी है। भट्ट का कहना है कि यह सब चिराग पासवान (Chirag Paswan) के नेतृत्व में LJP (R) की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है। नागालैंड में JDU का सूपड़ा साफ हो चुका है और अब बिहार की बारी है।

राजेश भट्ट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) पर निशाना साधते हुए कहा कि नागालैंड में JDU की दुर्दशा के लिए सीधे-सीधे ये दोनों जिम्मेदार हैं। जहां ललन सिंह  पार्टी में तानाशाही रवैया अख्तियार करते, वहीं नीतीश कुमार की पलटीमार नीति ने देश भर का भरोसा उनसे उठा दिया है। बिहार में भी जदयू के अंदर भगदड़ की स्थिति है। उपेंद्र कुशवाहा का रुख तो साफ हो चुका है, लेकिन पर्दे की पीछे कई और चेहरे हैं, जो जल्द ही सामने आएंगे।

राजेश भट्ट ने कहा कि तमाम झंझावातों के बावजूद हमरी पार्टी के नेता चिराग पासवान ने ना तो हिम्मत हारी है, ना सिद्धान्तों से समझौता किया है। वह अपनी विचारधारा पर तटस्थ है और यही वजह है कि आज देश भर में चिराग पासवान के नाम की चर्चा हो रही है। भारी तादाद में लोग लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास से जुड़ रहे हैं।

Read also: मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में इसी महीने होंगे विधानसभा चुनाव, देखें कार्यक्रम

LJP (R) प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी और उसके नेता चिराग पासवान का विजन साफ है। लोग उस विजन को समझ रहें है और महसूस भी कर रहे हैं, जिसकी वजह से तमाम शडयंत्रों के बावजूद शून्य से चली हुई पार्टी आज शिखर तक पहुंच गई है। आगे और भी कई मुकाम हासिल करने हैं।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system