Sunday, March 15, 2026

सपने में आए शिवजी, कैदी ने प्राइवेट पार्ट काटकर भगवान को चढ़ाया

-Advertise with US-

ग्वालियरः इसे पागलपन नहीं तो और क्या कहेंगे, सपने की बात को सच मानकर एक शख्स अपने अंग को शिर्फ इस लिए काट दिया कि ऐसा करने से भगवान खुश हो जाएंगे। अटपटा सा लगने वाला यह मामला ग्वालियर सेंट्रल जेल का है। यहां कैदी ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर भगवान को चढ़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक कैदी को सोमवार रात सपने में भगवान शंकर ने दर्शन दिए थे। उन्होंने उसे अपना प्राइवेट पार्ट काटकर जेल परिसर में स्थिति मंदिर में चढ़ाने के लिए कहा था। सपने की बात को सच मानकर मंगलवार को सुबह नहाने के बाद जेल परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गया और हवन वाले चम्मच से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर भगवान को चठा दिया।

ऐसा करने के बाद पार्ट से खुन के फव्वारे छुटने लगे और वह वहीं बेहोश गया। जैसे ही ख़बर जेल के दूसरे कैदियों तक पहुंची जेल में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

इस सनसनिखेज घटना को अंजाम देने वाले कैदी का नाम विष्णु सिंह है। वह भिंड का रहने वाला है और हत्या व डकैती के आरोप में सजा काट रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow