सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने व्यक्त किया शोक

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुशांत राजपूत ने मुंबई के बान्द्रा स्थिति अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुशांत सिंह से जुड़ी इस ख़बर के सामने आने के बाद जहां पूरा देश स्तब्ध है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी गहरे शोक में डूब गई है। आम आवाम से लेकर खास आदमी तक सभी सदमें में हैं।

इस बीच कई लोगों ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संवेदना व्यक्त करने वालों में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अलावें सुशांत के फैंस भी शामिल हैं। अचानक आई इस हादसे की ख़बर से प्रधानमंत्री मोदी भी शॉक्ड हैं।

सुशांत राजपूत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत … एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता ने बहुत जल्द दुनिया को अल‍विदा कह दिया। उन्होंने टीवी सीरियलों और फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके अभ्‍युदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह अपनी कई यादगार भूमिकाओं के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरी गहरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे, लेकिन उनका बचपन पटना में बिता। उनकी शुरूआती पढाई भी पटना के संत कैरेंस में हुई थी। सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एंट्रेस एग्जाम 2003 में ऑल इंडिया में 7वीं रैंक हासिल की थी। वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे पर ऐक्टिंग के लिए थर्ड इयर में कॉलेज छोड़ दी थी।

चुंकि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका बचपन पटना में बिता था और उनकी शुरूआती पढाई भी पटना के संत कैरेंस सकूल में हुई थी। लिहाजा बिहार के लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदे थीं। उनके निधन की ख़बर के बाद बिहार के लोग  के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मर्माहत हैं। सुशांत के निधन पर नीतीश कुमार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी का असामयिक निधन दुःखद। वे बिहार के रहने वाले थे और अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’

Read also: बिहारी माटी के लाल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system