Tuesday, March 24, 2026

शराब का विरोध करने पर चौकीदार को मारा चाकू, गंभीर स्थिति में पटना रेफर

-Advertise with US-

सीवानः अभी-अभी बेख़ौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मुफ्फसील थाना के चौकीदार अमरजीत को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। अमरजीत मुफ्फसील थाना अंतर्गत नउआपली गांव का चौकीदार है।

जानकारी के मुताबिक चौकीदार अमरजीत ने शराब पीने-पिलाने और बेचने का विरोध किया था, जिसके बाद कुछ बदमाशों द्वारा उसे चाकू मार दिया गया। चाकू लगने के बाद वह बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख़्मी चौकीदार अमरजीत को गंभीर हालत में इलाज के लिए पहले सदर अस्ताल सीवान में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow