Tuesday, September 15, 2026

बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

-Advertise with US-

पटनाः बिहार विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधानसभा एवं विधान परिषद के सभी सचेतकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपमुख्य सचेतक विनोद नारायण झा सहित सचेतक राजू तिवारी, कृष्ण कुमार ऋषि, कुमार शैलेन्द्र, गायत्री देवी, मनजित कुमार सिंह, सुधांशु शेखर  और अरुण मंझी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सदन की कार्यवाही में एनडीए की प्रभावी और सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से आगामी सत्रों में समन्वित रणनीति अपनाने, विधायी कार्यों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सभी सदस्यों की सुनिश्चित और समयबद्ध उपस्थिति पर विशेष बल दिया गया।

सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने बैठक में मौजूद सभी सचेतकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने दलों के सदस्यों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें, ताकि सदन में गठबंधन की एकजुट और संगठित भूमिका स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। उन्होंने कहा कि सदन में अनुशासन, तैयारी और विषयों पर गंभीर भागीदारी से ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।

- Advertisement -

बैठक में मौजूद सभी सचेतकों ने सक्रिय सहयोग का भरोसा दिया तथा यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि एनडीए गठबंधन सदन के भीतर जनभावनाओं के अनुरूप सशक्त और जिम्मेदार भूमिका निभाएगा।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttps://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow