नीतीश ने 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी यादव दूसरी बार बने डिप्टी सीएम

पटनाः बिहार में NDA की टूट के साथ दो दिनों से चली आ रही राजनीतिक अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया है। बिहार में नीतीश कुमार ने एकबार फिर पलटी मारते हुए एनडीए से अपना पुराना गठबंधन तोड़ दिया है और महागठबंध का दामन थाम लिया है। इसी के साथ नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार दोपहर 2 बजे राजभवन में नीतीश कुमार और ने सीएम और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। कैबिनेट का विस्तार बाद में होगा।

महागठबंधन की नेता बने नीतीश,164 विधायकों का समर्थन

इसके पहले मंगलवार को जदयू और राजद ने सुबह 11 बजे अपने पार्टी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार बनाने का फैसला लिया गया। शाम 4 बजे  सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार राबड़ी देवी के घर पहुंचे। यहां से नीतीश के साथ तेजस्वी यादव और कांग्रेस के भक्त चरण दास मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां हुई बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया।

नीतीश ने 8वीं बार ली सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन, उनकी इस सरकार का गणित और सहयोगी सब बदले हुए होंगे। महज 45 विधायकों वाली उनकी पार्टी सत्ता में बनी रहेगी। नीतीश के साथ तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनें हैं। नीतीश कुमार की नई सरकार को 164 विधायकों का समर्थन होगा। जो नीतीश कुमार की एनडीए सरकार 127 विधायकों के समर्थन से काफी ज्यादा है। नई सरकार में राजद के 79 विधायक, 19 विधायक कांग्रेस के, 16 विधायक वाम दलों के, 4 विधायक जीतनराम मांझी की हम के शामिल हैं। इसके साथ ही एक निर्दलीय के समर्थन का भी नीतीश कुमार ने दावा किया है।

नई सरकार में कितने दल ?

बिहार में नई सरकार में राजद, जदयू, कांग्रेस, हम के साथ 7 दलों का समर्थन है। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के साथ कांग्रेस, वाम दल और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी इस गठबंधन का हिस्सा होंगे। महागठबंधन में कांग्रेस को 4 मंत्री पद मिलने की संभावना है। खबर के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से बात की तथा उन्होंने नई सरकार के गठन में समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया। सूत्रों के अनुसार,4 मंत्री पदों के अलावा कांग्रेस को राज्य विधानसभा के अध्यक्ष का पद भी दिया जा सकता है।

बीजेपी का नीतीश के खिलाफ महाधरना आज

इधर भाजपा ने अपने पुराने सहयोगी बिहार सीएम नीतीश कुमार के कदम पर नाराजगी जताते हुए उन पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पार्टी राज्य मुख्यालय में सुबह 10 बजे कोर कमेटी की बैठक के बाद विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर महाधरना का ऐलान किया और बुधवार को धरना को धरना दिया।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system