Saturday, February 7, 2026
Homeइंटरटेनमेंटमलयालम अभिनेत्री के फेसबुक पोस्ट से मचा तहलका,14 लोगों पर यौन शोषण...

मलयालम अभिनेत्री के फेसबुक पोस्ट से मचा तहलका,14 लोगों पर यौन शोषण का आरोप

मुंबईः मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री रेवती संपत (Malyalam actress Revathi Sampath) ने अपने एक फेसबुक पोस्ट से हर तरफ तहलका माचा दिया है। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के जरीए 14 लोगों की लिस्ट जारी की है और उनपर घिनौना आरोप लगाया है। मलयालम अभिनेत्री रेवती संपत ने खुलासा किया है कि इन 14 लोगों ने उनका यौन शोषण किया है।

भिनेत्री रेवती संपत (Malyalam actress Revathi Sampath) की इस लिस्ट में एक्टर सिद्दीकी, डायरेक्टर राजेश टचरिवर और DYFI लीडर नंदू अशोकन के अलावें एक डॉक्टर और एक सब इंस्पेक्टर सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

Malyalam actress Revathi Sampath ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं यहां प्रोफेशनल/व्यक्तिगत/ साइबर स्पेस के जरिए दुर्व्यवहार करने वाले अपराधियों के नामों का खुलासा कर रही हूं। जिन्होंने अब तक मेरा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से शोषण किया है।,

‘पटनागढ़’ फिल्म की एक्ट्रेस रेवती संपत ने पॉपुलर एक्टर सिद्दीकी पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का खुलासा भी किया है कि एक्टर पर पहले भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। रेवती संपत का पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने लिस्ट में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लिस्ट में में शामिल एक्टर-डायरेक्टर और अन्य के नाम

  1. राजेश टचरिवर (निर्देशक)
  2. सिद्दीकी (एक्टर)
  3. आशिक माही (फॉटोग्राफर)
  4. 4 शिजू एआर (एक्टर)
  5. अभिल देव (केरल फैशन लीग, संस्थापक)
  6. अजय प्रभाकर (डॉक्टर)
  7. एम. यसएसएस।
  8. सौरभ कृष्णन (साइबर बुली)
  9. नंदू अशोकन ( डीवाईएफआई यूनिट कमेटी सदस्य, नेदुमकाड)
  10. मैक्सवेल जोस (शॉर्ट फिल्म के निर्देशक)
  11. शानूब करुवथ और चाकोस केक (विज्ञापन निदेशक)
  12. राकेंट पाई (कास्टिंग डायरेक्टर)
  13. सरुन लियो (ईएसएएफ बैंक एजेंट, वलियाथुरा)
  14. सब इंस्पेक्टर बीनू (पुनथुरा पुलिस स्टेशन, त्रिवेंद्रम)

Must Read

spot_img