Saturday, February 28, 2026

पीएम मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

-Advertise with US-

पटनाः प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा किए जाने के बाद सियासत गर्म हो गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने घोषणा कर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह एक आर्थिक भ्रम फैलाने की कोशिश है। उनका कहना है कि बजट 2019-20 के अनुसार जब देश का कुल बजट ही 27.86 लाख करोड़ का है,  तो प्रधानमंत्री द्वारा उस में से 20 लाख करोड़ का पैकेज देने की घोषणा करना समझ से परे और भ्रमित करने वाला है।

उन्होंने इस घोषणा के श्रेय राहुल गांधी को देते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के महत्वपूर्ण सुझाव के बाद प्रधानमंत्री का पैकेज घोंषणा करना बेहतर कदम है, लेकिन प्रधानमंत्री का अपारदर्शी घोषणा बहुत बड़ा भ्रम पैदा करता है। देश की जनता पारदर्शिता की अपेक्षा रखती है। अपारदर्शी घोषणाओं से जनता को भरमाना प्रधानमंत्री पद को शोभा नहीं देता

Read also: करोड़ो के आर्थिक पैकेज की घोषणा के साथ पीएम ने दिए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

कादरी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की है तो उन्हें समय सीमा भी बताना चाहिए था। उन्हों कहा कि 20 लाख करोड़ का पैकेज देना खुशि की बात है, लेकिन यह बताया जाए कि इसे कितने वर्षों तक बांटा जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाय कि इसमें कितने पूर्व से और कितने विभागों के पूर्व में खर्च हो चुके बजट को जोड़ा गया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कोरोना संकट के बीच आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन की अवधी विस्तार का संकेत देते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की। घोषणा करते हुए उन्होंने ने कहा, ‘ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है। यह पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को एक नई गति देगा।  ये पैकेज देश के उस किसान के लिए है, जो दिन-रात परिश्रम कर रहा है। ये देश के मध्यम वर्ग के लिए है। ये पैकेज भारत के उद्योग के लिए है। कल से आने वाले कुछ दिनों तक वित्त मंत्री द्वारा इस आर्थिक पैकेज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow