शर्मसार हुई मानवताः कर्ज नहीं चुका पाया युवक, तो दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली जान

News Stump

नालंदाः मानवता को तार-तार कर देने वाली इस वक्त की बड़ी ख़बर जिले के चंडी थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां कर्ज के दो हजार रुपए नहीं चुका पाने पर दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। मृतक का नाम रणजीत मांझी था और वह रुखाय गांव का रहने वाला था।

- Advertisement -

मृतक की पत्नी मालती देवी के मुताबिक उसके पति रणजीत मांझी ने गांव के ही मंटू सिंह से दो हजार रूपए  कर्ज लिए थे। कर्ज चुकाने के लिए रणजित लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन पैसों का इंतजाम नही हो पा रहा था, लिहाजा कर्ज चुका पाने में देरी हो रही थी। इस बीच शुक्रवार की दोपहर मंटू सिंह उसे घर से खींच कर ले गया, और अपने गुर्गो के साथ मिलकर लाठी, डंडे, ईंट से पीट पीटकर अधमरा कर दिया।

अपरातफरी के बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। थानेदार रितु राज ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर मंटू सिंह समेत चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए करवाई शुरू कर दी है।

Sponsored
Share This Article
Follow:
With the system... Against the system
Leave a Comment