नोखा नगर परिषद के पहले सभापति बने राधेश्याम, उप-सभापति धनजी सिंह ने बनाया रेकॉर्ड

रोहतासः नगर पंचायत से उत्क्रमित होकर नगर परिषद बने नोखा का निकाय चुनाव परिणाम आ गया है। नोखा नगर परिषद के पहले सभापति पद पर जहां राधेश्याम चौहान ने विजय हासिल की है, वहीं उप-सभापति पद पर भारी मतों के अंतर से विजयी हुए धनजी सिंह ने निकाय चुनाव में एक नया कृतिमान गढ़ दिया है।

सभापति पद के लिए राधेश्याम चौहान ने कुल 3,365 वोट हासील करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती देवी को 1,063 वोट से मात दी है। उप-सभापति पद पर जीते धनजी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अख़लाक़ अहमद को 2,999 वोट के अंतर से मात दी है। धनजी सिंह को कुल 5,308 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अखलाक अहमद को 2,309 वोट ही मिले। दोनों को मिले मतों के इस अंतर को निकाय चुनाव के लिए एक कृतिमान कहा जा सकता है।

इसी तरह नोखा नगर परिषद के कुल 25 वार्डों के चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं। इनमें कई वार्ड में जहां पुराने चेहरों ने फिर से जीत हासिल की है, वहीं कई वार्ड ऐसे हैं जहां जनता ने पुराने चेहरों को उनके कार्यकलाप के अधार पर नकार दिया है ओर नए चेहरों पर मुहर लगाई है।

नोखा नगर परिषद के सभी 25 वार्ड से विजयी उम्मीदवार

वार्ड नंबर विजयी उम्मीदवार निकटतम प्रतिद्वंदी  वोट का अंतर
1. शिवकुमार प्रसाद इसरार खान 93
2. राम इकबाल राम अजय कुमार सिंह 65
3. मनोज कुमार तरुण कुमार 30
4. कंचन कुमारी सोनू कुमार 04
5. पुष्पा कुमारी जनक दुलारी देवी 16
6. तेज नरायण सिंह रामायण सिंह 123
7. मंजुषा कुमारी रिंकु देवी 88
8. भीम सिंह राम प्रवेश सिंह 61
9. सुदामा कुमार राजनरायण सिंह 47
10. प्रमोद कुमार पासवान सुदामा राम 65
11. कंचन देवी उर्मिला देवी 66
12. शदरुन निशा मीना देवी 30
13. आरती देवी आशा खातुन 33
14. नयेमा खातुन हुसना बानो 22
15. मंजू देवी सीमा देवी 91
16. निर्मला देवी कन्हैया शर्मा 123
17. बिनय कुमार सिकंदर सिंह 110
18. अलिशेर अंसारी चंद्रावती देवी 200
19. सुनीता कुमारी मीना देवी 34
20. रेनू देवी रूबी कुमारी 68
21. ललिता देवी सीता पासवान 100
22. प्रमोद कुमार मनोज कुमार 102
23. अयेध्या राम परशुराम 70
24. कृष्णावती देवी सुनीता देवी 109
25. श्रीराम प्रसाद मुख्तार आलम 26
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system