Monday, March 23, 2026

RJD जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, यादवों और मुसलमानों को मिली तरजीह

-Advertise with US-

पटनाः काफी जद्दोजहद के बीच लंबे इंतजार बाद आखिरकार आज राजद (RJD) ने अपने जिलाध्यक्षों की नई टीम घोषित कर दी। जिलाध्यक्षों की इस नई सूची को आज देर शाम RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जारी की। इसका ऐलान प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्षों की सूची पर तेजस्वी यादव की मुहर के बाद किया गया। पहले यह घोषणा 5 फरवरी को की जाने वाली थी, लेकिन किसी कारण वस नहीं हो सकी थी।

आरजेडी (RJD) की इस नई टीम में 50 जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया गया है। इनमें 38 जिलों के जिलाध्यक्ष के साथ 9 महानगर और 3 नए क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। पटना को लेकर अभी ऐलान होना बाकी है। इन जिलाध्यक्षों में सबसे ज्यादा संख्या यादवों और मुसलमानों की है।

कहा जा रहा है 2020 के विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने इस बार अलग प्रयोग किया हैं।  जिलाध्यक्षों में यादवों और मुसलमान की सर्वाधिक भीगीदारी उसी प्रयोग का हिस्सा है। हालांकि इसे लेकर पार्टी के भीतर और बाहर बहुत कुछ चल रहा है। कुछ लोग तेजस्वी के इस प्रयोग का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग विरोध।

ये है RJD के नए जिलाध्यक्षों की सूचि

- Advertisement -

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow