Thursday, April 30, 2026

कोरोना ड्यूटी से गायब रहना डॉक्टर को पड़ा महंगा, सरकार ने थमाया सस्पेंशन ऑर्डर

-Advertise with US-

पटनाः कोरोना का कहर और जारी लॉकडाउन के बीच प्रदेश सरकार ने एक सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित ACMO का नाम डॉक्टर महेन्द्र सिंह है और उन पर सरकार के आदेश की अवहेलना का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक ACMO महेंद्र सिंह पटना नगर निगम में तैनात थे। 3 जनवरी को बिहार सरकार ने उनका तबादला करते हुए किशनगंज के सहायक चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) के पद पर तैनात कर दिया था, लेकिन सरकार के निर्देश के बावजूद भी डॉक्टर महेन्द्र ने अधिसूचित पद पर पदभार ग्रहण नहीं किया।

पुनः 19  मार्च को सरकार ने कोरोना महामारी के बीच महेन्द्र सिंह को किशनगंज जाकर पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया, लेकिन तब भी वे किशनगंज नहीं पहुंचे। अंत में सोमवार को सरकार ने कड़ा रुख अख्तियाकर करते हुए ACMO डॉक्टर महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

उनके निलंबन की अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने बकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि डॉक्टर सिंह जैसे अनुशासनहीन, कर्तव्यहीन एवं स्वेक्षाचारी स्वभाव के चिकित्सक का चिकित्सकीय सेवा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं।

- Advertisement -

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow