Saturday, February 21, 2026

भाजपा के साथ हाथ मिलाकर असमंजस की स्थिति में फंसे हैं नीतीश कुमार- वीरेन्द्र सिंह राठौर

-Advertise with US-

गयाः नीतीश कुमार जी बहुत असमंजस की स्थिति में फंसे हैं। जिस प्रकार से देश मे  भाजपा राजनीति कर रही हैं उस प्रकार से अगर नीतीश कुमार राजनीति करेंगे, तो निश्चित रूप से समाप्त हो जाएंगे। यह कहना है बिहार कांग्रेस के प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौर का। राठौर ने ये बात आज गया में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

राठौर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जिला कार्यालय में मगध प्रमंडल के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय बैठक के संपन्न होने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। बैठक में वीरेन्द्र सिंह रौठार सहित मगध प्रमंडल के सभी जिलाध्यक्षों व प्रखंड अध्यक्षों के साथ कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किए गए।

मौके पर बिहार प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र सिंह रौठार ने प्रेसवार्ता के दौरान तेजस्वी यादव को महागठबंधन के नेता मनाने वाले सवाल पर कहा कि महागठबंधन में कई दल हैं इनको कौन लीड करेगा इसका फैसला सोनिया गांधी करेंगी।

महागठबंधन में नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे क्या मौहौल बनाता हैं क्या परस्तिथि बनती है ये उसके के ऊपर निर्भर करता है। राठौर ने कहा कि मुझे लगता हैं नीतीश कुमार जी बहुत असमंजस की स्थिति में फंसे हैं। जिस प्रकार से देश मे  भाजपा राजनीति कर रही हैं उस प्रकार से अगर नीतीश कुमार राजनीति करेंगे, तो निश्चित रूप से समाप्त हो जाएंगे। इसलिए नीतीश कुमार बहुत असमंजस की स्थिति में हैं

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow