Tuesday, March 24, 2026

अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, डिप्रेशन में नहीं था सुशांत

-Advertise with US-

मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए। बताया जा रहा कि सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन में थे।….अब एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

एक टीवी इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ‘जब ये न्यूज आई कि सुशांत ने सुसाइड कर लिया तब इसे स्वीकार करने में बहुत समय लगा।’

- Advertisement -

‘मैं सभी को बताना चाहती हूं कि सुशांत उस तरह का इंसान नहीं था जो डिप्रेशन में हो, जिसे किसी चीज का दुख हो और वो सुसाइड कर लेl’

- Advertisement -

‘सुशांत किसी चीज को लेकर परेशान हो सकता है, लेकिन डिप्रेशन नहींl मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थाl’

अंकिता ने कहा, ‘मैंने सुशांत के जैसा इंसान नहीं देखा जो अपने सपने लिखता था और अपने सपने पूरा करता थाl मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था।’

मालूम हो कि सुशांत और अंकिता 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। शो पवित्र रिश्ता की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था।

- Advertisement -
दीपक सेन
दीपक सेन
मुख्य संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow