अभिनेता से राजनेता बनेंगे पवन सिंह, क्या BJP देगी टीकट या इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

पटनाः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के पावर स्टार पवन सिंह (Power star Pawan Singh) 2024 का लोकसभा चुनाव (Loksabha election 2024) लड़ेंगे। लड़ेंगे तो किस पार्टी और किस लोकसभा सीट से। कुछ लोग कह रहे हैं कि BJP से पवन सिंह का मोहभंग हो चुका है वे JDU से टीकट लेने के फिराक में हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि RJD से। तमाम सवाल हैं जिनका जवाब पवन सिंह के फैंस जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं पवन सिंह के सियासी भविष्य के बारे में।

भोजपुर जिले के जोकहरी गांव के रहने वाले हैं पवन सिंह

सबसे पहले तो आपको बता दें,भोजपुरी फिल्म अभिनेता Pawan Singh भोजपुर जिले के आरा लोकसभा के बड़हरा विधानसभा अन्तर्गत जोकहरी गांव के रहने वाले हैं। उनका पहला ऐल्बम ‘ओढ़निया वाली‘ 1997 में आयी। उसके बाद 2004 में ‘कांच कसैली‘ रिलीज़ हुआ। 2008 में पवन सिंह ने ऐल्बम लॉलीपॉप लागेलू को रिलीज़ किया, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद तो फिर पवन सिंह श्रोताओं के दिलों-दिमाग पर ही छा गए। अब उनका नाम भोजपूरी फिल्मों के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हैं।

चुनाव लड़ने के मूड में पवन सिंह, नीतीश से भी कर चुके हैं मुलाकात

ये तो थी Pawan Singh फिल्मी कैरियर की जानकारी अब बात करते हैं उनके सियासत में इंट्री को लेकर हो रही चर्चा पर। कहा जा रहा हैं कि पवन सिंह इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ने का पूरा मूड बना चुके हैं। और इसके लिए वे सियासी की गलियों में भी लगातार देखे जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी, जिसे लेकर उन्होंने कई मीडिया हाउसों को जवाब दिया था कि वह मुलाकात महज़ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उसका सियासत से कोई लेना देना नहीं। पवन कहते हैं कि मैं एक कलाकार हूं। मेरे रिश्ते सबसे मधुर हैं, RJD नेता तेजप्रताप यादव भी बड़े भाई की तरह हैं।

पटना में नीतीश कुमार से मिले पवन सिंह

2019 में ही आरा लोकसभा से चुनाव से लड़ने की थी चर्चा

Pawan Singh इससे पहले वे भाजपा के मंच पर भी कई बार देखे जा चुके हैं और खुद को भाजपाई भी कहते हैं। 2019 के चुनाव में  पवन सिंह के नाम की खूब चर्चा थी। कहा जा रहा था कि पवन सिंह आरा लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार होंगे, लेकिन अचानक उनका नाम लिस्ट से आउट कर दिया गया, जिसका मलाल उन्हें आज भी है।

आरा लोकसभा से चुनाव लड़ने की उम्मीद

अब सवाल यह उठता है कि क्या Pawan Singh इस बार चुनाव लड़ेंगे? लड़ेंगे तो पार्टी कौन सी होगी और उनका चुनाव क्षेत्र कौन सा होगा? तो पवन सिंह भोजपूर जिले के रहने वाले हैं और कलाकार भी भोजपुरी के ही हैं। तो साफ है कि वे बिहार के भोजपूरी बाहुल्य किसी लोकसभा से ही चुनाव लड़ेंगे, जिसमें संभावित नाम आरा लोकसभा है।

आरा लोकसभा सीट पर राजपूत समाज की पकड़

अगर पवन सिंह इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें दो फायदे मिल सकते हैं। पहला तो यहां उन्हें पसंद करने वालों की एक बड़ी तादाद है और दूसरा वे राजपूत समाज से हैं जिसकी इस लोकसभा सीट पर बड़ी दखल है। फिलहाल भाजपा के आरके सिंह वहां के सांसद हैं जो राजपूत समाज से ही आते हैं। ऐसे में अगर भाजपा आरके सिंह को रिप्लेस करती है तो उनकी जगह पवन सिंह भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह ने शादी के एक साल बाद कर ली सुसाइड

हालांकि पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार हैं। युवाओं या कहें की भोजपुरी फिल्म और गीत-संगीत में रूचि रखने वालों के बीच उनका बड़ा क्रेज है, लेकिन हाल के दिनों में उनकी पत्नी और अनके बीच के विवादों से उनके प्रति लोगों की सोच नकारात्मक भी हुई है। पवन सिंह की पहली शादी 2014 में उनके बड़े भाई की साली नीलम सिंह से हुई थी। नीलम ने शादी के एक साल बाद 2015 में सुसाइड कर लिया था।

पहली पत्नी नीलम सिंह के साथ पवन सिंह

दूसरी पत्नी ज्सेयोति सिंह विवाद को लेकर पवन के प्रति लोगों की सोच नकारात्मक

नीलम सिंह की मौत के 3 साल बाद ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। अब पवन सिंह का दूसरी वाइफ ज्योति सिंह से भी रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। इनके रिश्ते में महज 4 साल में ही दरार आ गई है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने पवन सिंह और ससुराल वालों पर ढेरों आरोप भी लगाए हैं। इसकी वजह से सामाजिक स्तर पर लोग पवन सिंह को नकार भी रहे हैं।

दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह

भाजपा की उत्तर-भारतीय टीम में भोजपुरी कलाकारों की बड़ी पैठ

बहरहाल भाजपा की उत्तर-भारतीय टीम में भोजपुरी कलाकारों की बड़ी पैठ देखी जा रही है। मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव और विनय बिहारी जैसे भोजपुरी कलाकार इसके उदाहरण हैं। ऐसे में पवन सिंह को लेकर जो चर्चा है वह इस बार सही भी साबित हो सकती है। पवन सिंह (Pawan Singh) आरा लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।