Thursday, February 19, 2026

ऐश्वर्या-आराध्या को भी नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया

-Advertise with US-

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक के बाद उनकी बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या को भी नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो दोनों को हल्का बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।

शाम करीब 6 बजे पहले आराध्या को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 8:30 बजे अस्पताल की एम्बुलेंस ऐश्वर्या को ले गई। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
अस्पताल सूत्रों की मानें तो उनका सीटी स्कैन किया गया है।सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तीन गाड़ियां भी जलसा पर पहुंची थीं।

रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं ऐश्वर्या

बीते शनिवार (11 जुलाई) को अमिताभ और अभिषेक कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनके फैमिली मेंबर्स और स्टाफ की जांच की गई थी। इनमें से रविवार को ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या में मामूली लक्षण पाए थे।
बीएमसी के अधिकारियों ने ऐश्वर्या और आराध्या से उनके लक्षणों को लेकर बात की थी और पूछा था कि क्या उन लक्षणों से कोई परेशानी तो नहीं?

ऐश्वर्या ने अपने और आराध्या के लक्षणों को हल्का बताया था और कहा था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्हें न तो बुखार आया है और न ही सांस लेने में तकलीफ है। इसके बाद कोविड-19 के क्वारैंटाइन नियमों के अनुसार उन्हें घर पर ही रखने का फैसला किया गया था। इसमें पूरे परिवार की रजामंदी थी। अब 6 दिन बाद ऐश्वर्या-आराध्या को बुखार की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया है।

- Advertisement -

जया, श्वेता का टेस्ट निगेटिव था

अमिताभ बच्चन की पत्नी जया, बेटी श्वेता, नातिन नव्या नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। साथ ही उनके 26 स्टाफ मेंबर्स की स्वाब रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।

एक हफ्ते पहले भर्ती हुए थे अमिताभ और अभिषेक

अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती हुए 7 दिन हो गए हैं। बीते शनिवार हल्के लक्षण दिखने के बाद 77 साल के अमिताभ और 44 साल के अभिषेक खुद कार चलाकर नानावटी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
दोनों ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow