Sunday, March 22, 2026

क्वारंटाइन सेंटर में आत्महत्या, गमछे का फंदा बनाकर एक शख्स ने लगाई फांसी

-Advertise with US-

दरभंगाः कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर जिले के बहादुरपुर प्रखंड से आ रही है। यहां जलवा पंचायत के एक स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए शख्स ने खुदकुशी कर ली है। खुदखुशी करने वाले शख्स का नाम विनोद यादव है।

मिली जानकारी के मुताबिक विनोद यादव कुछ दिन पहले दिल्ली से आया था, जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा  क्वारंटाइन में रखा गया था। वह लगातार जलवार पंचायत के कमरौली स्कूल में रह रहा था। इसी क्वारंटाइन सेंटर में उसने गमछे का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली है।

म़तक विनोद यादव ने किन परिस्थितियों में खुदखुशी की है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्वारंटाइन किए जाने के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और एसपी क्वारंटाइन सेंटर पहुंच कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा दीया है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow