Saturday, March 14, 2026

कामगारों को लेकर बिहार से दिल्ली जा रही बस यूपी में पलटी, पांच की मौत, कई घायल

-Advertise with US-

कन्नौजः कामगारों को लेकर बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही बस कन्नौज में सौरिख के पास एक कार से टकराकर पलट गई। रविवार तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे में बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सौरिख और सैफई के अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही बड़ी संख्या में कामगार और प्रवासी अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस कई लोगों को लेकर दिल्ली जा रही है। बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते समय कनौज के सौरिख में सामने खड़ी एक लग्जरी कार से टकरा गई। बस की रफ्तार तेज होने से दोनों ही गाड़ियां पलटी खाती हुई एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में हाहाकार मच गई। आवाज़ से सूनकर आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए। सैफई थाना की पुलिस और एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई। लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें पांच लोगों की मौत की बात सामने आई है। जख्मी हुए दो दर्जन लोगों को एंबुलेंस की मदद से पास के सौरिख और इटावा के सैफई के अस्पतालों में भेजा गया है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow