Saturday, February 21, 2026

पूर्व के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, 6 लोगों पर नमजद प्राथमिकी दर्ज

-Advertise with US-

रोहतासः नोखा थाना क्षेत्र के मौडीहा गांव में दो पक्षों में झड़प और गोलाबारी ख़बर है। हालांकि गोलाबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। घटना के पीछे की किसी पुराने विवाद का होना बताया जा रहा है।

Read also: महिलाओं के सम्मान में पहले गढ़े क़सीदे, फिर होली के बहाने उसी मंच पर रात भर नचाया

इस संबंध में थानाध्यक्ष नरोत्तमचन्द्र ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प एवं गोलीबारी की सूचना है। इस संबंध में मौडीहा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी रंभा देवी ने थाने में गांव के ही भोला सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। रंभा देवी ने इनके द्वारा अपने पति पर जानलेवा हमला करने और गोली चलाने की बात कही गई है।

Read also: जे एस इंटरनेशनल स्कूल में संस्कारशाला, जियर स्वामी ने दिए शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

- Advertisement -

थानाध्यक्ष ने बताया कि रंभा देवी के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow