Wednesday, March 18, 2026

‘अनंत’ कथा में नया अध्याय जोड़ने की तैयारी में BJP, पत्नी को दे सकती है टिकट

-Advertise with US-

पटनाः मोकामा विधानसभा की खाली पड़ी सीट पर भाजपा की नज़र है। ख़बर है कि भाजपा उस सीट से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस मामले में अनंत ने अपना रुख अभी साफ नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की माने, तो BJP ने ‘अनंत’ कथा में नया अध्याय जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी BJP ने अपने कुछ वैसे खास लोगों को सौंप रखी है, जो अनंत के भी करीबियों में शामिल हैं और वो उन्हें मना भी लेंगे।

सूत्रों का कहना है कि मोकामा में छोटे सरकार की पकड़ को देखते हुए BJP उन्हें अपने साथ लाना चाहती है। इसके लिए कुछ लोग मध्यस्थ की भूमिका में हैं और लगातार अनंत सिंह का ब्रेनवाश करने में जुटे हुए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि यदि अनंत मान गए तो BJP न सिर्फ उनकी पत्नी नीलम सिंह को मोकामा विधानसभा से उम्मीदवार बनाएगी, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से जो भी उम्मीदवार तय होगा, उस पर अनंत सिंह की सहमति होगी।

Read also: ‘अब जल्द ही बिहार को JDU मुक्त करेंगे लालू यादव, बेटे को बनाएंगे CM’

मोकामा में अनंत सिंह का अनंत जलवा

आपको बता दें, 2005 में JDU की तीर पर सवार होकर सियासत में पांव रखने वाले बाहुबली अनंत सिंह कुछ वक्त पहले तक मोकामा विधानसभा क्षेत्र से RJD के विधायक थे। इससे पहले वे दो बार, क्रमशः 2005-2010 और 2010-2015 तक JDU के भी विधायक रह चुके हैं। कई अपराधिक मामलों में नाम आने के बाद JDU ने उन्हें 2015 में बाहर का रास्ता दिखा दिया तो 2015 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और JDU के नीरज सिंह को 18,361 वेट से हराकर सीट पर निर्बाध कब्जा बनाए रखा। मोकामा में अनंत के प्रभाव को देखते हुए RJD ने उन्हें 2020 में अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाया जिसमें वे विजयी हुए और हाल तक विधायक बने रहे।

- Advertisement -

कांग्रेस की टिकट पर दी ललन सिंह को चुनौती

बात अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह की करें तो वह एक घरेलू कामकाजी महिला हैं। अनंत पर अपराधिक मामलों को देखते हुए कांग्रेस ने उनसे परहेज करते हुए उनकी नीलम को 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में JDU के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उनकी सिधी टक्कर थी, जिसमें वह हार गई थीं। तब JDU, NDA का हिस्सा था।

Read also: ‘बिहार में जंगलराज’ से भड़के कांग्रेस नेता, भाजपा को दी यह चेतावनी

- Advertisement -

अनंत सिंह को हो चुकी है 10 साल की सजा

चुनावी हलफनामें के मुताबिक छोटे सरकार के नाम से चर्चित आनंत सिंह कई संगिन मामलों में आरोपी हैं। 21 जून को एमपी-एमएलए कोर्ट ने आर्म्स ऐक्ट के एक मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई है और वे फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं। दोष सिद्धि की तारीख से उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। सदस्यता खत्म होने के साथ ही मोकामा की विधानसभा सीट खाली हो गई है, जिस पर जल्द ही चुनाव कराने की तैयारी है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow