Wednesday, February 11, 2026

Sityog Institute of Technology ने मनाया 13वाँ स्थापना दिवस, BEU के VC ने छात्रों का बढ़ाया हौसला

-Advertise with US-

औरंगाबादः सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Sityog Institute of Technology) ने सोमवार को अपना 13वाँ स्थापना दिवस पूरे हर्षोलाश के साथ मनाया। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुरेश कांत वर्मा रहे, जिसमें औरंगाबाद जिले के DDC अभियेन्द्र मोहन सिंह और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिहरी के प्रिंसिपल विकास प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष कुमार योगेन्द्र नरायण सिंह और सचिव डॉ राजेश कुमार सिंह के साथ निदेशक प्रो. (डॉ) एसके झा के अलावें सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्रा उस्थित रहे।

इस मौके पर संस्थान के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए BEU के कुलपति सुरेश कांत वर्मा ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान जिस तरह से विद्यार्थियों के प्रति निष्ठाभाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है छात्रों को भी चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। शिक्षक का काम जहां छात्रों को शिक्षा देना है, वहीं छात्रों का काम उसे से ग्रहण करना है। शिक्षक और छात्र दोनों की जिम्मेदारी बराबर है, जिसे दोनों को ही समझना होगा। उन्होंने अपने संबोधन में सोहनलाल द्विवेदी की कविता ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।‘ का संपूर्ण पाठ कर छात्रों का मनोबल भी बढ़ाया।

जिले के DDC अभियेन्द्र मोहन सिंह और डिहरी स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेकनिक कॉलेज के प्रिंसिपल विकास प्रसाद ने भी इस मौके पर छात्रों के समक्ष अपनी मोटीवेशनल बातों को रखा और तकनीकी शिक्षा के जरिए बेहतर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही।

Sityog Institute of Technology के अध्यक्ष कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने इस मौके पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर बेहद खास है, क्योंकि आज अपने-अपने क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाले अतिविशिष्ट लोगों का एक साथ संस्थान में आगमन हुआ है। उन्होंने माननीय कुलपति से विशेष आग्रह करते हुए छात्रों के एक्जाम सेंटर को सुगम बनाने हेतु जिले के सुदूर क्षेत्र अरथुआं से किसी शहरी क्षेत्र में शिफ्ट करने की भी अपील की।

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़