केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया इंडिया/भारत 2020 का लोकार्पण

नई दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज वार्षिक संदर्भ ग्रंथ ‘इंडिया/भारत 2020’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लोगों सहित सभी के लिए सम्पूर्ण संदर्भ ग्रंथ है। उन्होंने इसके प्रकाशन के लिए प्रकाशन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संदर्भ ग्रंथ एक परम्परा बन गया है और प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है।

इंडिया/भारत 2020 का ई-संस्करण भी जारी

जावड़ेकर ने प्रकाशन का ई-संस्करण भी जारी किया। ई-संस्करण टैबलेट, कम्प्यूटरों, ई-रीडर्स तथा स्मार्ट फोन पर एक्सेस किया जा सकता है। ई-बुक तकनीकी रूप से श्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है और प्रिंट संस्करण का विश्वसनीय प्रतिकृति है। ई-इंडिया में पाठक अनुकूल कई विशेषताएं है, जैसे हाईपरलिंक, हाईलाइटिंग, बुकमार्किंग तथा इंटरएक्टिविटी।

प्रकाशन प्रभाग की वेबसाइट के अलावें अमेजन और गूगल प्ले स्टोर भी उपलब्ध

इस पुस्तक का मूल्य 300 रूपये होगा और ई-बुक 225 रूपये में उपलब्ध होगी। यह पुस्तक 20 फरवरी 2020 से  प्रकाशन प्रभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदी जा सकती है। इसके अलावें ये पुस्तकें अमेजन और गूगल प्ले स्टोर से भी खरीदी जा सकती है।

सरकारी मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी

द रिफरेंस एनुअल – इंडिया/ भारत 2020 में  वर्ष के दौरान भारत और इसके विभिन्न सरकारी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों की गतिविधियों  प्रगति और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत और व्यापक जानकारी उपलब्ध है। यह संकलन का 64 वां संस्करण है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतियोगियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक प्रकाशन

इंडिया/भारत 2020 को  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन प्रभाग और न्यू मीडिया विंग द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित किया गया है। यह विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं के इच्छुक प्रतियोगियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक प्रकाशन है। इस पुस्तक में ग्रामीण से शहरी, उद्योग से विज्ञान और प्रौद्योगिकी से मानव संसाधन विकास तक देश के विकास के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

यह संग्रह वर्ष के दौरान  सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों तथा महत्वपूर्ण घटनाओं की झलक देता है। वर्षों के दौरान इसने  शोधकर्ताओं, योजनाकारों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, मीडिया पेशेवरों में एक अच्छी जगह बनाने का गौरव हासिल किया है।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system